Rare Earth Minerals : रेयर अर्थ मैग्नेट की कमी से ऑटो इंडस्ट्री ही नहीं, इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री भी प्रभावित हो सकती है। रेयर अर्थ मैग्नेट का इस्तेमाल स्पीकर बनाने के लिए होता है। अब होम थिएटर, हेडफोन, ईयर बड्स और TV जैसे उत्पादों की कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है। चीन के रेयर अर्थ मेगनेट के निर्यात पर रोक लगाने के बाद आटो इंडस्ट्री के साथ साथ इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर भी चिंता में है। ये इंडस्ट्री काफी हद तक रेयर अर्थ मेगनेट पर निर्भर रहती है। इलेक्ट्रिक मोटर और सेंसर जैसे डिवाइस में भी इसका इस्तेमाल होता है। इन चीजों के बिल्ट ऑन मैटेरियल लागत का 5-7 फीसदी तक हिस्सा रेयर अर्थ मैग्नेट का होता है। जानकारों के मुताबिक इससे इससे इनकी कीमतों पर भी असर पड़ सकता है।
