Realme 16 5G: Realme जल्द ही अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन Realme 16 5G लॉन्च करने वाला है। बताया जा रहा है कि यह फोन Realme 15 5G का अपग्रेड वर्जन होगा। फिलहाल कंपनी ने अभी तक अपने अपकमिंग फोन को लेकर कई जानकारी शेयर नहीं की है। लेकिन वियतनाम की एक रिटेल वेबसाइट gioididong ने रियलमी के अपकमिंग स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स को रिवील कर दिया है। लीक के अनुसार, Realme 16 5G में AMOLED डिस्प्ले, 50MP का डुअल रियर कैमरा और 7000mAh की बैटरी दी जा सकती है।
Realme 16 5G: स्पेसिफिकेशन्स (अनुमानित)
Realme 16 5G में 6.57-इंच का full HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 45,000 तक की पीक ब्राइटनेस के साथ आएगी। इसके साथ ही फोन के डिस्प्ले में AGC DT-Star D+ शील्ड ग्लास का सपोर्ट मिलेगा, जो स्क्रैच और ड्रॉप प्रोटेक्शन ऑफर करेगी। Realme का यह फोन IP66 + IP68 + IP69 + IP69K रेटिंग के साथ आएगा, जो वाटर और डस्ट से प्रोटेक्शन करेगा।
इस फोन में MediaTek Dimensity 6400 चिपसेट का सपोर्ट मिल सकता है। इसके साथ ही फोन में 12GB तक का RAM और 256GB की स्टोरेज मिलेगी। इसके अलावा, इस हैंडसेट में स्टोरेज के लिए MicroSD कार्ड स्लॉट दिया जाएगा। यह फोन Android 16 पर रन करेगा।
कनेक्टिविटी के लिए फोन में डुअल सिम, 5G, 4G LTE के साथ-साथ Wi-Fi 5, GPS, NFC, OTG, Bluetooth 5.3, और USB Type-C दिया जाएगा। इसके साथ ही फोन में 7,000mAh की बैटरी दी जाएगी, जो 60W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगा। इस फोन को दो कलर Black और White ऑप्शन में पेश किया जा सकता है।
कैमरे की बात करें तो, Realme 16 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। इस फोन का प्राइमरी कैमरा 50MP का है, जिसके साथ 2MP का सेकेंडरी कैमरा लेंस मिलेगा। इसके अलावा, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50MP का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा। यह फोन 1080p रेजोल्यूशन और 30 फ्रेम पर सेकेंड वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करेगा।
कब लॉन्च होगा Realme का नया फोन?
Realme ने अभी तक Realme 16 5G के लॉन्च को लेकर कोई जानकारी शेयर नहीं की है। लेकिन इससे पहले कंपनी ने Realme 15 5G को पिछले साल जुलाई में ग्लोबल मार्केट में पेश किया था। वहीं, Realme 16 Pro और Realme 16 Pro+ स्मार्टफोन को कंपनी भारत में पहले ही लॉन्च कर चुकी है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि आने वाले समय में Realme 16 5G का स्टैंडर्ड वेरिएंट भी जल्द बाजार में उतारा जा सकता है।