आप अगर स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। Realme भारत में नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है, जिनके नाम Realme P4 और Realme P4 Pro होंगे। कंपनी इन फोन्स को 25 अगस्त 2025 को लॉन्च करेंगी। सोशल मीडिया पर जारी एक टीजर के मुताबिक, इसमें डुअल चिपसेट, Qualcomm snapdragon 7 gen 4 और 7000mAh की बैटरी दी जाएगी। इस अपकमिंग हैंडसेट को Flipkart पर सेल किया जाएगा। अब आइए इसके फीचर और कीमत के बारे में जानते हैं।
Realme P4 और Realme P4 Pro के फीचर?
Realme P4 में MediaTek Dimensity 7400 Ultra 5G चिपसेट के साथ Pixelworks visual प्रोसेसर मिलेगा, जिससे इस हैंडसेट को बेहतर विजुअल परफोर्मेंस मिलेगी। इसके साथ ही इस फोन में डुअल चिपसेट दिया गया है।
Flipkart पर लिस्टेड डिटेल्स में बताया है कि Realme P4 Pro में 4D Curved+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट्स के साथ आएगा। इसमें इसमें 6500 Nits की पीक ब्राइटनेस मिलेगी। Realme का ये स्मार्टफोन इस प्राइस सेगमेंट में आने वाला पहला दो चिपसेट वाला हैंडसेट होगा। यह फोन Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 के साथ आता है, जो 4nm TSMC पर तैयार किया गया है।
Realme India ने किया पोस्ट
रियलमी के हेड ऑफ प्रोडक्ट मार्केटिंग, फ्रांसिस वोंग ने X पर एक पोस्ट में बताया कि अपकमिंग रियलमी P4 सीरीज भारत में 20 अगस्त को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगी। कंपनी के लेटेस्ट लाइनअप के फोन भारत में केवल ऑनलाइन चैनल्स जैसे फ्लिपकार्ट के माध्यम से उपलब्ध होंगे। वोंग ने कहा कि पी-सीरीज का नया एडिशन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर वीवो और मोटोरोला जैसे ब्रांड्स के फोन से मुकाबला करेगा। भारत में Realme P4 सीरीज की कीमत 30,000 रुपये से कम हो सकती है।