Reddit का ग्लोबल आउटेज, हजारों यूजर्स को ऐप और वेबसाइट में लॉगिन समस्या

Reddit पर 4 नवंबर 2025 को दुनियाभर में तकनीकी समस्या आई, जिससे लाखों यूजर्स ऐप और वेबसाइट पर लॉगिन, पोस्ट लोडिंग और कमेंटिंग में दिक्कत का सामना कर रहे थे।

अपडेटेड Nov 04, 2025 पर 9:43 PM
Story continues below Advertisement

4 नवंबर 2025 को दुनिया भर में लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Reddit पर भारी तकनीकी समस्या आई, जिससे हजारों यूजर्स ऐप और वेबसाइट दोनों पर लॉगिन करने और सामग्री एक्सेस करने में असमर्थ रहे। अमेरिका, भारत समेत कई देशों में यूजर्स ने ऐप क्रैश, वेबसाइट के ठीक से न खुलने, पोस्ट लोड न होने, और कमेंट करने में दिक्कत जैसी समस्याओं की शिकायत की।

रिपोर्ट के मुताबिक, आधे घंटे में 20,000 से ज्यादा शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से अधिकांश यूजर्स अमेरिका और भारत के थे। वेबसाइट पर सबसे ज्यादा समस्या (49%) सामने आई, उसके बाद ऐप (44%) और सर्वर कनेक्शन (7%) की शिकायतें थीं। Reddit ने अपनी सेवा की खराब प्रदर्शन की पुष्टि करते हुए कहा कि तकनीकी टीम ने समस्या की पहचान कर उसका समाधान शुरू कर दिया है।

संभावित कारण अमेजन वेब सर्विसेज (AWS) की बड़ी डाउनटाइम को माना जा रहा है, जिसने कई क्लाउड-आधारित सेवाओं को प्रभावित किया है। AWS के चाहर क्षेत्रीय सर्वर में गड़बड़ी की वजह से इंटरनेट की कई वेबसाइट और ऐप्स प्रभावित हुए थे। यही समस्या Reddit के ग्लोबल आउटेज का मुख्य कारण मानी जा रही है। इसके साथ ही माइक्रोसॉफ्ट के Azure क्लाउड नेटवर्क में भी हाल ही में आउटेज की खबरें आई थीं।


Reddit ने यूजर्स से धैर्य रखने की अपील की है और बार-बार लॉगिन प्रयास न करने को कहा है। कंपनी की तकनीकी टीम अब भी स्थिति की निगरानी कर रही है और धीरे-धीरे सेवाओं को बहाल किया जा रहा है। कई यूजर्स ने ट्विटर (अब X) जैसे सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स पर अपनी परेशानियां साझा कीं और अपडेट्स की मांग की।

यह आउटेज हाल के समय में तकनीकी दिक्कतों की एक कड़ी है, जिसने उपयोगकर्ताओं को असहज कर दिया है। हालांकि, जल्द सेवा बहाल होने की उम्मीद है और Reddit टीम लगातार काम कर रही है ताकि यूजर्स को बेहतर अनुभव प्रदान किया जा सके।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।