Redmi: Redmi ने इस साल के अपने पहले लॉन्च के तौर पर भारतीय बाजार में दो नए डिवाइस पेश किए हैं - Redmi Note 15 5G और Redmi Pad 2 Pro 5G। मिड-रेंज सेगमेंट के ये दोनों डिवाइस हाई रिफ्रेश रेट, Snapdragon चिपसेट, लंबी बैटरी लाइफ और कई शानदार फीचर्स से लैस हैं। अब आइए हम इन डिवाइसों के स्पेसिफिकेशन्स, कीमत और भारत में बिक्री की तारीख को जानते हैं।
भारत में Redmi Note 15 5G और Pad 2 Pro 5G की कीमत और बिक्री की तारीख
Redmi Note 15 5G का 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वाला वेरिएंट भारत में 22,999 रुपये में उपलब्ध होगा। इसकी बिक्री 9 जनवरी, 2026 से शुरू होगी। यह फोन तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध है - Mist Purple, Glacier Blue और Black। वहीं, Redmi Pad 2 Pro 5G का 8GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज वाला Wi-Fi वेरिएंट भी भारत में 22,999 रुपये में उपलब्ध होगा।
और इसी कॉन्फिगरेशन वाले Wi-Fi और 5G कनेक्टिविटी वेरिएंट की कीमत 25,999 रुपये होगी। यह दो कलर ऑप्शन - Grey और Silver में उपलब्ध है। यह टैबलेट भारत में 12 जनवरी, 2026 से Xiaomi के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। ऑफर्स की बात करें तो, Axis Bank, ICICI Bank और SBI क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर ग्राहकों को टैबलेट पर 2,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। इसी तरह, Redmi Note 15 पर भी इन्हीं क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर 3,000 रुपये तक की इंस्टेंट छूट मिलेगी।
Redmi Note 15 5G और Pad 2 Pro 5G के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
Redmi Note 15 5G में 6.77 इंच का AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz और पीक ब्राइटनेस 3200 निट्स है। इस फोन में Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर मिलेगा, जो 8GB LPDDR4X RAM और 256GB तक UFS 2.2 स्टोरेज के साथ आएगा। फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 108MP का प्राइमरी कैमरा और 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा शामिल है। फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 20MP का कैमरा दिया गया है। इसमें 5520mAh की बैटरी है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
Redmi Pad 2 Pro 5G की बात करें तो इसमें 12.1 इंच का 2.5K डिस्प्ले है, जो 120Hz तक की रिफ्रेश रेट और 600 निट्स तक की अधीकतम ब्राइटनेस के साथ आता है। यह टैबलेट Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर और Adreno 710 ग्राफिक्स प्रोसेसिंग यूनिट (GPU) पर चलता है। इसमें 13MP का रियर कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा भी है। इस टैबलेट की सबसे बड़ी खासियत इसकी दमदार 12,000mAh बैटरी है, जो 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा, यह टैबलेट रिवर्स चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है, जिससे यह एक मजबूत पावर बैंक के रूप में भी काम कर सकता है।