Redmi Note 15 vs Realme 16 Pro: डिजाइन, परफॉर्मेंस, कैमरा और कीमत में कौन है बेहतर? जानें

Redmi Note 15 vs Realme 16 Pro: चीन की दो टेक कंपनी Redmi और Realme ने कल अपने-अपने स्मार्टफोन लॉन्च किए। Redmi ने Note 15 5G और Realme ने 16 Pro 5G पेश किए। एक कंपनी वैल्यू और बैलेंस पर फोकस करती है, जबकि दूसरी प्रीमियम फीचर्स पर जोर देती है।

अपडेटेड Jan 07, 2026 पर 4:56 PM
Story continues below Advertisement
Redmi Note 15 vs Realme 16 Pro: डिजाइन, परफॉर्मेंस, कैमरा और कीमत में कौन है बेहतर?

Redmi Note 15 vs Realme 16 Pro: चीन की दो टेक कंपनी Redmi और Realme ने कल (6 जनवरी 2026) अपने-अपने स्मार्टफोन लॉन्च किए। Redmi ने Note 15 5G और Realme ने 16 Pro 5G पेश किए। एक कंपनी वैल्यू और बैलेंस पर फोकस करती है, जबकि दूसरी प्रीमियम फीचर्स पर जोर देती है। अगर आप इस बात को लेकर कन्फ्यूज हैं कि आपके बजट के हिसाब से इन दोनों में कौन सा फोन बेहतर है, तो आइए इन दोनों को कंपेयर करते हैं और जानते हैं कौन सा फोन बजट फ्रेंडली है।

Redmi Note 15 vs Realme 16 Pro: डिजाइन और डिस्प्ले

दोनों फोन AMOLED डिस्प्ले के साथ आते हैं, लेकिन इनके डिज़ाइन और डिस्प्ले एक्सपीरियंस थोड़े अलग हैं। Redmi Note 15 5G में 6.77 इंच का AMOLED पैनल है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,200 निट तक की पीक ब्राइटनेस है।


Realme 16 Pro 5G इस मामले में एक कदम आगे है। इसका 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले 144Hz तक के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है और इसकी पीक ब्राइटनेस 6,500 nits तक जाती है। HDR सपोर्ट के साथ, Realme दोनों में से ज्यादा आकर्षक फोन लगता है।

Redmi Note 15 vs Realme 16 Pro: परफॉर्मेंस और स्टोरेज

Redmi Note 15 5G में Qualcomm का Snapdragon 6 Gen 3 चिपसेट लगा है, जो 8GB LPDDR4X RAM और 256GB तक की UFS 2.2 स्टोरेज के साथ आता है। वहीं, Realme 16 Pro 5G में MediaTek Dimensity 7300 Max चिप है। इसमें तेज UFS 3.1 स्टोरेज और 12GB तक के RAM के ऑप्शन मिलते हैं।

Redmi Note 15 vs Realme 16 Pro: कैमरा और बैटरी

Redmi Note 15 5G में 108MP का प्राइमरी कैमरा और 8MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर दिया गया है। सेल्फी के लिए 20MP का फ्रंट कैमरा है।

Realme 16 Pro 5G में 200MP का मेन कैमरा है, जिसमें OIS फीचर है और इसके साथ 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस दिया गया है। सेल्फी के लिए इसमें भी एक बड़ा अपग्रेड है, 50MP का फ्रंट कैमरा जो जो 4K वीडियो शूट कर सकता है।

Redmi Note 15 5G में 5520mAh की बैटरी है जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। वहीं Realme 16 Pro 5G में इससे भी बड़ी 7000mAh की बैटरी है।

Redmi Note 15 vs Realme 16 Pro: भारत में कीमत

असली अंतर कीमत में नजर आता है। Redmi Note 15 5G की शुरुआती कीमत 22,999 रुपये है, जबकि Realme 16 Pro 5G की शुरुआती कीमत 31,999 रुपये है। यही अंतर कई खरीदारों के लिए किफायती साबित होता है।

यह भी पढ़ें: Redmi Note 15 5G और Pad 2 Pro 5G भारत में लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन की पूरी डिटेल्स

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।