Redmi Turbo 5: चीनी कंपनी Redmi जल्द ही भारत में अपना Turbo 5 स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है। यह फोन टर्बो सीरीज का भारत में लॉन्च होने वाला पहला स्मार्टफोन होगा। वहीं, कंपनी ने इसके लॉन्च डेट का खुलासा भी कर दिया है। Turbo 5 में आपको MediaTek Dimensity, AMOLED डिस्प्ले और डुअल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है। Redmi का कहना है कि यह उसका अब तक का सबसे फास्टेट स्मार्टफोन है, जिसमें बड़ी बैटरी भी मिलेगी।
Redmi Turbo 5 की लॉन्च डेट
Redmi Turbo 5 स्मार्टफोन भारत में 16 जून को लॉन्च होगी। कंपनी ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर दी। इसके साथ ही कंपनी ने इस अपकमिंग फोन के लिए Amazon पर माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी है, साफ है कि यह स्मार्टफोन लॉन्च के बाद ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। Redmi Turbo 5 स्मार्टफोन को दो कलर ऑप्शन Black और White में लॉन्च किया जाएगा।
Redmi Turbo 5 में क्या होगा खास?
Redmi Turbo 5 को चीन में पहले ही लॉन्च किया जा चुका है। वहां यह 6.59-इंच (1,268 × 2,756 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, 480Hz टच सैंपलिंग रेट और 3,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। इस फोन में MediaTek Dimensity 8500 Ultra चिपसेट, 16GB तक LPDDR5x Ultra RAM और 512GB तक UFS 4.1 स्टोरेज मिलती है।
इसके अलावा, यह फोन MediaTek Dimensity 8500 Ultra चिपसेट के साथ लॉन्च किया जाएगा। परफॉर्मेंस की बात करें तो इसने AnTuTu बेंचमार्क पर लगभग 2.3 मिलियन पॉइंट्स का शानदार स्कोर हासिल किया है। इस फोन में 24GB तक RAM का सपोर्ट मिलेगा, जिसमें 12GB वर्चुअल RAM भी शामिल होगी, जबकि असल में इसमें 12GB LPDDR5x RAM दी जाएगी।
स्टोरेज के लिए इसमें UFS 4.1 तकनीक दी गई है, जो तेज डेटा ट्रांसफर और बेहतर स्पीड सुनिश्चित करेगी। साथ ही फोन में 3D Ice-Loop कूलिंग सिस्टम भी दिया गया है, जो लंबे समय तक गेमिंग और हाई परफॉर्मेंस के दौरान फोन को ठंडा रखने में मदद करेगा।
कैमरा की बात करें तो Redmi Turbo5 में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में 50MP (f/1.5) का Sony IMX882 मेन शूटर कैमरा, 8MP (f/2.2) का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। सेल्फई और वीडियो कॉल के लिए 20MP (f/2.2) का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस फोन में 7,560mAh की बैटरी दी है, जो 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।