Samsung Health New Features: Samsung ने इस महीने की शुरुआत में Samsung Health के लिए एक बड़ा अपडेट घोषित किया था। कंपनी ने बताया था कि नए फीचर्स 8 जून से ऐप अपडेट के जरिए मिलने शुरू हो जाएंगे। हालांकि, साउथ कोरियन कंपनी इस डेडलाइन को पूरा नहीं कर पाई, लेकिन अब लगता है कि उसने Samsung Health का नया वर्जन यूजर्स के लिए जारी कर दिया है। इस नए अपडेट का सबसे खास फीचर Vitals है, जो रात के समय शरीर के बायोमेट्रिक डेटा को ट्रैक करता है। इसके अलावा इसमें नए हेल्थ और वेलनेस मेट्रिक्स भी जोड़े गए हैं, जैसे Heart Health Score, Daily Cardio Load और Fitness Index। इसके अलावा, Samsung ने ऐप के इंटरफेस को नया रूप दिया है और मौजूदा टूल्स को बेहतर बनाया है।
Samsung ने Samsung Health के नए फीचर्स जारी किए
X पर तरुण वत्स (@tarunvats33) ने बताया कि Samsung ने Samsung Health का बड़ा अपडेट जारी करना शुरू कर दिया है। कहा जा रहा है कि वर्जन 7.00.0.107 वाला यह अपडेट दुनिया भर में One UI 9.0 पर चलने वाले डिवाइस के लिए जारी किया जा रहा है। One UI 9.0 अभी सिर्फ Galaxy S26 सीरीज में उपलब्ध हैं, वह भी सिर्फ बीटा वर्जन के तौर पर।
वत्स की तरफ से शेयर किए गए स्क्रीनशॉट में एक नया यूजर इंटरफेस और कई नए हेल्थ और फिटनेस टूल दिखाई देते हैं। लेटेस्ट अपडेट में 'वाइटल्स' (Vitals) फीचर शामिल है, जो पांच बायोमेट्रिक सिग्नल का विश्लेषण करता है: इसमें हार्ट रेट, हार्ट रेट वेरिएबिलिटी, रेस्पिरेटरी रेट, स्किन टेम्परेचर और ब्लड ऑक्सीजन लेवल शामिल हैं। यह फीचर तब अलर्ट देता है जब शरीर के सामान्य पैटर्न में कोई बदलाव या गड़बड़ी दिखाई देती है।
इसके अलावा, नए वर्जन में 'हार्ट हेल्थ स्कोर' शामिल है, जो नींद, तनाव, एक्टिविटी लेवल और बॉडी कंपोजिशन डेटा से मिली जानकारी को मिलाकर एक डेली स्कोर बनाता है। 'डेली कार्डियो लोड' एक और नया फीचर है जो एरोबिक एक्सरसाइज के दौरान कार्डियोवैस्कुलर स्ट्रेन (दिल पर पड़ने वाले दबाव) को ट्रैक करता है। यह यूजर को सही ट्रेनिंग टारगेट और आराम का समय सुझाता है, जो उसके डेली लोड और मैक्सिमम ट्रेनिंग कैपेसिटी पर आधारित होता है। वहीं 'फिटनेस इंडेक्स' फीचर हार्ट रेट, VO2 max और डेली स्टेप काउंट के आधार पर यूजर की फिटनेस को मॉनिटर करता है।
बता दें कि सैमसंग ने इस महीने की शुरुआत में अपने सैमसंग हेल्थ ऐप के लिए एक बड़े अपडेट की घोषणा की थी। इस दौरान, कंपनी ने वादा किया था कि यह अपडेट 8 जून से रोल आउट होना शुरू हो जाएगा।
वहीं, नए फीचर्स के बारे में यह कन्फर्म हो गया है कि ये अगली जनरेशन की Galaxy Watch में आएंगे। उम्मीद है कि Galaxy Watch 9 और Galaxy Watch 9 Classic को 22 जुलाई को Galaxy Unpacked Event में पेश किया जाएगा।