Samsung Galaxy A17 5G: क्या आप एक बेहतरीन स्मार्टफोन खरीदने की तलाश में हैं, अगर हां तो यह खबर आपके लिए हो सकती है। दरअसल, Samsung ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Galaxy A17 5G लॉन्च कर दिया है। इस फोन में 6.7-inch का Full HD डिस्प्ले, Exynos 1330 प्रोसेसर और 5000mAh की बैटरी दी गई है। साथ ही फोन में 50MP का मेन रियर कैमरा दिया गया है। इस फोन को ग्राहकों को ध्यान में रखते हुए मिड रेंज में लॉन्च किया गया है। अब आइए जानते हैं की इसके स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के बारे में।
Samsung Galaxy A17 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
Galaxy A17 5G 3 बैक कैमरा के साथ आता है। इसमें 50MP का मेन कैमरा, 5MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 2MP का मैक्रो कैमरा दिया गया है। साथ ही इस फोन के बैक साइड में LED फ्लैश भी मिल जाता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 13MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Samsung Galaxy A17 5G की भारत में कीमत और उपलब्धता
Samsung Galaxy A17 5G के 6GB + 128GB वेरिएंट की भारत में कीमत 18999 रुपये हैं। वहीं, 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 20499 रुपये है, जबकि 8GB + 256GB वेरिएंट को 23499 रुपये में लिया जा सकेगा। इस फोन को तीन कलर ऑप्शन Black, Blue और Grey कलर में लाया गया है। Galaxy A17 5G को Samsung के ई-स्टोर, Amazon और Flipkart के अलावा ऑफलाइन चैनलों से खरीदा जा सकेगा।