Samsung Galaxy A17 5G भारत में लॉन्च, 5000mAh की बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स, जानें कीमत

Samsung Galaxy A17 5G Launch: अगर आप स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं वो किफायती बजट में तो यह खबर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। दरअसल, Samsung ने भारत में Galaxy A17 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। इस फोन में Super AMOLED डिस्प्ले और Exynos 1330 प्रोसेसर दिया गया है।

अपडेटेड Sep 02, 2025 पर 10:18 AM
Story continues below Advertisement
Samsung Galaxy A17 5G भारत में लॉन्च, 5000mAh की बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स

Samsung Galaxy A17 5G Launch: अगर आप स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं वो किफायती बजट में तो यह खबर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। दरअसल, Samsung ने भारत में Galaxy A17 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। इस फोन में Super AMOLED डिस्प्ले, 50MP प्राइमरी कैमरा, Exynos 1330 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही यह फोन AI फीचर से लैस होगा। अब आइए जानते हैं Samsung के लेटेस्ट स्मार्टफोन और फीचर्स के बारे में डिटेल में।

Galaxy A17 5G स्पेसिफिकेशन्स

  • Samsung Galaxy A17 में 6.7-inch का FullHD+ Super AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जिस पर Gorilla Glass Victus की प्रोटेक्शन दी गई है। इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले है, जिससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग स्मूद रहती है।
  • इस फोन में AI फीचर्स दिए गए हैं, जैसे- Circle to Search, Gemini Live और ऑन-डिवाइस वॉइसमेल का सपोर्ट। इसके अलावा, फोन में 5000mAh की बैटरी और 25-वाट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। Samsung के इस फोन में कंपनी का Exynos 1330 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही फोन में फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। यह फोन Android15 पर बेस्ड कंपनी के कस्टम यूजर इंटरफेस One UI 7 पर रन करता है।
  • Samsung Galaxy A17 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमर मिलता है, जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन सपोर्ट करता है। इसके साथ ही फोन में 5MP का अल्ट्रावाइड और 2MP का मैक्रो कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 13MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Galaxy A17 कीमत और सेल ऑफर्स


Samsung Galaxy A17 5G स्मार्टफोन को भारत में 18,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। यह 6GB RAM + 128GB स्टोरेज के साथ आता है। Samsung के इस फोन का दूसरा मॉडल 8GB RAM + 128GB स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 20,499 रुपये है। फोन का तीसरा वेरिएंट 8GB + 256GB स्टोरेज के साथ 23,499 रुपये की कीमत में पेश किया गया है।

वहीं, Galaxy A17 5G स्मार्टफोन को तीन कलर ऑप्शन – Blue, Grey और Black में पेश किया गया है। Samsung के इस फोन की बिक्री शुरू हो चुकी है। HDFC और SBI बैंक के क्रेडिट कार्ड पर इस फोन पर 1000 रुपये का कैशबैक मिल रहा है।

यह भी पढ़ें: E-Aadhaar App: घर बैठे होंगे आधार से जुड़े सारे काम, लॉन्च से पहले जानें डिटेल्स

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।