Samsung Galaxy S25 और S24 Ultra पर मिल रहा भारी डिस्काउंट, जानें कितनी है कीमत

Samsung Galaxy S25 and Galaxy S24 Ultra: Samsung Galaxy S26 सीरीज 25 फरवरी, 2026 को ग्लोबली लॉन्च होने वाली है, ऐसे में कंपनी अपने दो प्रीमियम फ्लैगशिप फोन Galaxy S25 और Galaxy S24 Ultra की कीमतों में भारी कटौती की है।

अपडेटेड Jan 07, 2026 पर 4:35 PM
Story continues below Advertisement
Samsung Galaxy S25 और S24 Ultra पर मिल रहा भारी डिस्काउंट

Samsung Galaxy S25 and Galaxy S24 Ultra: अगर आप एक प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए हो सकती है। दरअसल, Samsung Galaxy S26 सीरीज 25 फरवरी, 2026 को ग्लोबली लॉन्च होने वाली है, ऐसे में कंपनी अपने दो प्रीमियम फ्लैगशिप फोन Galaxy S25 और Galaxy S24 Ultra की कीमतों में भारी कटौती की है। अगर आप इन दोनों में किसी भी फोन को खरीदना चाहते हैं, तो आइए हम आपको स्मार्टफोन पर मिलने वाली डील्स, कीमत और फीचर्स के बारे में डिटेल में बताते हैं।

Amazon पर Galaxy S25 Ultra की कीमत में भारी गिरावट

Amazon पर Galaxy S25 Ultra 1,06,290 रुपये में मिल रहा है, जबकि इसकी लॉन्चिंग प्राइस 1,29,999 रुपये है। मतलब आपको इस फोन पर सीधा-सीधा 23,709 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है।


अगर आप ICICI बैंक का क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करते हैं तो यह डील और भी बेहतर हो जाता है। Amazon, Amazon Pay के जरिए 3,207 रुपये का कैशबैक दे रहा है, जिससे प्रभावी कीमत घटकर लगभग 1,03,083 रुपये हो जाती है। सभी छूटों को मिलाकर कुल बचत लगभग 26,916 रुपये हो जाती है। इसके अलावा, फोन पर एक्सचेंज ऑफर भी उपलब्ध है, जिससे आप अपना पुराना फोन एक्सचेंज कर छूट पा सकत हैं। लेकिन ध्यान दें यह छूट फोन के कंडीशन पर डिपेंड करेगा।

Flipkart पर Galaxy S24 Ultra की कीमत में भारी गिरावट

Galaxy S24 Ultra, जिसे 2024 में 1,29,999 रुपये की समान कीमत पर लॉन्च किया गया था, अब और भी भारी छूट के साथ उपलब्ध है। Flipkart पर यह फोन फिलहाल 97,990 रुपये में मिल रहा है, यानी इस पर 32,009 रुपये की सीधी छूट दी जा रही है।

Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड यूजर्स को 4,000 रुपये की अतिरिक्त छूट मिल सकती है, जिससे प्रभावी कीमत लगभग 93,990 रुपये हो जाती है। इस तरह कुल प्रॉफिट लगभग 36,009 रुपये तक पहुंच जाता है, जो प्रीमियम सेगमेंट में अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखने वाले फोन के लिए एक बड़ी छूट है। Amazon की तरह, Flipkart भी एक्सचेंज ऑफर दे रहा है, जिससे यह ऑफर और भी आकर्षक हो सकता है।

Galaxy S25 Ultra vs Galaxy S24 Ultra: क्या अभी भी खरीदने लायक हैं?

Galaxy S25 Ultra में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.9 इंच की AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 16GB तक RAM और 1TB तक स्टोरेज विकल्प मिलते हैं। इसमें 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5000 mAh की बैटरी है और यह Android 16 पर आधारित One UI 8 पर चलता है। इसके कैमरा सेटअप में 200MP का मेन सेंसर, 50MP का अल्ट्रा-वाइड, 50MP का पेरिस्कोप और 10MP का टेलीफोटो लेंस शामिल है।

जबकि, Galaxy S24 Utlra में Titanium फ्रेम, 6.8 इंच की Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले, Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट और लगभग समान 200MP का LED कैमरा सेटअप है। बैटरी क्षमता और चार्जिंग स्पीड भी दोनों फोन में समान हैं।

वहीं Galaxy S24 Ultra में टाइटेनियम फ्रेम, 6.8-इंच का Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले, Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट और लगभग समान 200MP का LED कैमरा सेटअप है। बैटरी कैपेसिटी और चार्जिंग स्पीड दोनों फोन में समान हैं।

यह भी पढ़ें: Redmi Note 15 vs Realme 16 Pro: डिजाइन, परफॉर्मेंस, कैमरा और कीमत में कौन है बेहतर? जानें

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।