Amazon Great Freedom Festival Sale 2025: Samsung Galaxy S25 Ultra पर मिल रही 23 हजार की छूट, जानें ऑफर्स और कीमत

Amazon Great Freedom Festival Sale 2025: Amazon सेल में Samsung Galaxy S25 Ultra पर भारी डिस्काउंट रहा है। सैमसंग के इस स्मार्टफोन में 6.9-inch QHD+ डायनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले मिलता है। इसके आलावा Galaxy S25 Ultra में 200MP का मेन कैमरा और 12MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।

अपडेटेड Aug 07, 2025 पर 1:21 PM
Samsung Galaxy S25 Ultra पर मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट

Amazon Great Freedom Festival Sale 2025: Amazon Great Freedom Festival Sale 2025 कुछ ही दिन में खत्म होने वाला है। ऐसे में Amazon पर स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है। अगर आप अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए एक हाई-एंड फ्लैगशिप स्मार्टफोन लेना चाहते हैं तो Samsung Galaxy S25 Ultra पर मिल रही डील को चेक कर सकते हैं। सैमसंग के इस स्मार्टफोन में 6.9-inch QHD+ डायनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले मिलता है। इसके आलावा Galaxy S25 Ultra में 200MP का मेन कैमरा और 12MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। अब आइए जानते हैं स्मार्टफोन की कीम और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में।

Samsung Galaxy S25 Ultra 5G के स्पेसिफिकेशन्स

  • Galaxy S25 Ultra में 6.9-inch QHD+ डायनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इस प्रीमियम फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Elite चिपसेट दिया गया, जो फोन को स्मूद चलने में मदद करता है। इसके अलावा, इसमें 12GB RAM और 1TB स्टोरेज मिलता है।
  • Samsung Galaxy S25 Ultra में 5,000mAh की बैटरी भी मिलती है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। साथ ही यह फोन 4 कलर ऑप्शन Titanium Black, Titanium Grey, Titanium Silver Blue and Titanium White Silver में खरीदा जा सकता है। हालांकि, कलर के हिसाब से कीमत थोड़ा ऊपर-नीचे हो सकता है।
  • कैमरा की बात करें तो Samsung Galaxy S25 Ultra में 200MP का मेन कैमरा, 50MP का अल्ट्रावाइड सेंसर और 5x ऑप्टिकल जूम वाला 50MP का टेलीफोटो कैमरा मिलता है। इसमें 10MP का 3x टेलीफोटो शूटर भी है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन के फ्रंट में 12MP का कैमरा दिया गया है।

ऑफर और कीमत


Samsung Galaxy S25 Ultra के 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वाले बेस मॉडल की कीमत 1,29,999 रुपये है। वहीं, Amazon सेल में इस हैंडसेट पर 18% की छूट मिल रही है, जिससे इसकी कीमत घटकर 1,06,670 रुपये हो गई है।

इसके अलावा ग्राहक SBI क्रेडिट कार्ड से ट्रांजेक्शन करने पर 1,000 रुपये की इंस्टैंट छूट भी पा सकते हैं। साथ ही Amazon Pay ICICI Bank Credit Card से खरीद पर 5,364 रुपये तक का Amazon Pay Balance कैशबैक भी मिल सकता है। जो ग्राहक Samsung Galaxy S25 Ultra की पूरी कीमत एक साथ नहीं देना चाहते, वे छह महीने तक की नो-कॉस्ट EMI का लाभ उठा सकते हैं।

यह भी पढ़ें : Amazon Great Freedom Festival Sale 2025: OnePlus 13s पर मिल रही भारी छूट, 52 हजार से भी कम हुई कीमत

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।