जनवरी में लॉन्च होगा Samsung Galaxy S26 Ultra, 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ मिलेंगे कई बेहतरीन फीचर्स, जानें कीमत

Samsung एक बार फिर से एक पावरफुल फ्लैगशिप फोन लाने की तैयारी में है। कंपनी जनवरी 2026 में Galaxy S26 लॉन्च कर सकती है। हालांकि, अभी लॉन्च में काफी वक्त है, लेकिन इसके फीचर्स और खासतौर पर Galaxy S26 Ultra से जुड़ी अफवाहें और लीक्स इंटरनेट पर छाने लगी हैं।

अपडेटेड Aug 02, 2025 पर 12:46 PM
Story continues below Advertisement
जनवरी में लॉन्च होगा Samsung Galaxy S26 Ultra

Samsung Galaxy S26 Ultra : Samsung एक बार फिर से एक पावरफुल फ्लैगशिप फोन लाने की तैयारी में है। कंपनी जनवरी 2026 में Galaxy S26 लॉन्च कर सकती है। हालांकि, अभी लॉन्च में काफी वक्त है, लेकिन इसके फीचर्स और खासतौर पर Galaxy S26 Ultra से जुड़ी अफवाहें और लीक्स इंटरनेट पर छाने लगी हैं। अब आइए इस स्मार्टफोन की कीमत, कैमरा, स्पेसिफिकेशन और अन्य लीक्स के बारे में डिटेल में जानते हैं।

Samsung Galaxy S26 Ultra लॉन्च डेट और कीमत

अगर लॉन्च डेट की बात करें तो Galaxy S26 Ultra जनवरी 2026 में आ सकता है, जैसे Galaxy S25 सीरीज को कंपनी ने इसी समय लॉन्च किया था। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फोन की शुरुआती कीमत भारत में 1,59,990 रुपये हो सकती है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन में 12GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज मिल सकता है।


स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

  • Samsung Galaxy S26 Ultra में 6.9-inch का OLED डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट मिल सकता है, जिससे इसका स्ट्रीमिंग और वीडियो देखने का अनुभव शानदार होगा। इसके साथ ही इस फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Elite 2 प्रोसेसर हो सकता है जो कि 16GB तक RAM के साथ आएगा। फोन में हीटिंग की समस्या से निपटने के लिए बड़ा वेपर चैंबर वाला एडवांस्ड कूलिंग सिस्टम भी हो सकता है।
  • कैमरे की बात करें तो Galaxy S26 Ultra में क्वॉड रियर कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है। इसका प्राइमरी कैमरा 200MP का होगा जो Sony का सेंसर हो सकता है और ये एक बड़ा 1/1.1-inch लेंस होगा। इसके अलावा इसमें 50MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस, 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस और 12MP का एक और टेलीफोटो लेंस शामिल हो सकता है।

यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy Z Fold7 का भारत में दिखा जबरदस्त क्रेज, स्टॉक हुआ आउट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।