लॉन्च से पहले Samsung Galaxy S27 Ultra के फीचर्स लीक, मिलेगा नया Privacy Display, देखें स्पेसिफिकेशंस

अगर आप Samsung के प्रीमियम स्मार्टफोन का इंतजार कर रहे हैं, तो आने वाला Galaxy S27 Ultra आपके लिए खास हो सकता है। इस फोन को लेकर नई लीक सामने आई हैं, जिनमें कैमरा क्वालिटी से लेकर हार्डवेयर तक में बड़े बदलाव होने की उम्मीद जताई गई है।

अपडेटेड Oct 15, 2026 पर 3:59 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
लॉन्च से पहले Samsung Galaxy S27 Ultra के फीचर्स लीक, मिलेगा नया Privacy Display

Samsung Galaxy S27 Ultra Leaks: अगर आप Samsung के प्रीमियम स्मार्टफोन का इंतजार कर रहे हैं, तो आने वाला Galaxy S27 Ultra आपके लिए खास हो सकता है। इस फोन को लेकर नई लीक सामने आई हैं, जिनमें कैमरा क्वालिटी से लेकर हार्डवेयर तक में बड़े बदलाव होने की उम्मीद जताई गई है। माना जा रहा है कि नया फोन मौजूदा Galaxy S26 Ultra से बेहतर हो सकता है। हालांकि, Samsung ने अभी तक इस स्मार्टफोन को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। आइए जानते हैं कि Galaxy S27 Ultra को लेकर अब तक क्या-क्या सामने आया है।

Samsung Galaxy S27 Ultra लीक: क्या उम्मीद करें

एक जाने-माने टिपस्टर सॉयर गैलोक्स (@Sawyergalox) के अनुसार, Samsung अपनी 'प्राइवेसी डिस्प्ले' तकनीक की दूसरी पीढ़ी पर काम कर रहा है। इस अपडेटेड फीचर में स्क्रीन के कई पहलुओं में सुधार देखने को मिल सकता है।


माना जा रहा है कि Galaxy S27 Ultra में 'Privacy Display' इनेबल होने पर भी हाई रिजॉल्यूशन मिलेगा। उम्मीद है कि यह कोरियाई टेक कंपनी व्यूइंग एंगल, स्क्रीन रिजॉल्यूशन और ओवरऑल डिस्प्ले क्लैरिटी को बेहतर बनाने पर भी काम कर रही है। बता दैं कि Samsung Galaxy S27 Ultra के 2027 की शुरुआत में लॉन्च होने की उम्मीद है, हालांकि कंपनी ने अभी तक इसकी आधिकारिक लॉन्च टाइमलाइन का खुलासा नहीं किया है।

Samsung Galaxy S27 Ultra (अनुमानित कीमतें)

टिप्स्टर के मुताबिक, Galaxy S27 Ultra में बेहतर डिस्प्ले हार्डवेयर मिलने से इसकी कीमत बढ़ सकती है। लीक के अनुसार, इस प्रीमियम स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत 1,400 डॉलर (करीब 1,33,000 रुपये) से 1,500 डॉलर (लगभग 1,43,000 रुपये) के बीच हो सकती है।

हालांकि, इससे पहले सामने आई लीक में फोन की कीमत को लेकर अलग-अलग दावे किए गए थे। पिछली रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका में इसकी शुरुआती कीमत 1,399 डॉलर (करीब 1,35,000 रुपये) हो सकती है। वहीं, दक्षिण कोरिया में इसकी कीमत 1,499 डॉलर (लगभग 1,45,000 रुपये) होने की संभावना जताई गई थी।

ध्यान देने वाली बात यह है कि ये सभी कीमतें फिलहाल अनुमान पर आधारित हैं। Samsung ने Galaxy S27 Ultra की कीमत का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है। अलग-अलग देशों में इसकी कीमत भी अलग हो सकती है।

कैमरे की बात करें तो Samsung Galaxy S27 Ultra में पीछे की तरफ चार कैमरे मिल सकते हैं। इसमें 200MP का मेन कैमरा, 50MP का टेलीफोटो कैमरा, 50MP का अल्ट्रावाइड कैमरा और 10MP का एक अन्य टेलीफोटो कैमरा शामिल हो सकता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 12MP का फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है।

Samsung Galaxy S27 Ultra में 6.9 इंच की AMOLED 2X डिस्प्ले दी जा सकती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Qualcomm का अपकमिंग Snapdragon 8 Elite Gen 6 प्रोसेसर मिल सकता है। इसके साथ 12GB रैम और 256GB स्टोरेज दिए जाने की उम्मीद है।

चीन के मशहूर टिप्स्टर Digital Chat Station के मुताबिक, यह प्रोसेसर 2nm टेक्नोलॉजी पर तैयार किया जा सकता है। लीक में यह भी दावा किया गया है कि फोन की मोटाई 7.9mm हो सकती है और इसमें Galaxy S Pen का सपोर्ट मिलेगा।

बैटरी देखें तो Galaxy S27 Ultra में 7,000mAh की बैटरी दी जा सकती है, जो 65W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। हालांकि, इन सभी फीचर्स की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें: iPhone 17 Pro Max पर ₹15,000 तक की छूट, जानें कैसे मिलेगा डिस्काउंट

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।