Samsung Galaxy Tab S11 Ultra: Samsung अपने अगले फ्लैगशिप टैबलेट Galaxy Tab S11 Ultra को लेकर सुर्खियों में है और इसके रेंडर्स ने एक बार फिर से टेक वर्ल्ड में हलचल मचा दी है। कहा जा रहा है कि यह टैबलेट Galaxy Tab S10 Ultra का अपग्रेडेड वर्जन होगा, लेकिन इस बार इसमें डिजाइन और फीचर्स दोनों में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
लीक हुई रिपोर्ट्स और रेंडर्स से पता चलता है कि Galaxy Tab S11 Ultra में 14.6-Inch का OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। ये टैबलेट Galaxy Tab S10 Ultra से पतला हो सकता है, जिससे इसका लुक और भी प्रीमियम लगेगा। फ्रंट पर इस बार डुअल कैमरा सेटअप की बजाय छोटा टीयरड्रॉप नॉच होगा, जिसमें एक सिंगल सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। अब आइए Galaxy Tab S11 Ultra के लीक हुए स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के बारे में डिटेल में जानते है।
Samsung Galaxy Tab S11 Ultra के संभावित स्पेसिफिकेशन्स
Galaxy Tab S10 Ultra के फीचर्स
पिछले साल लॉन्च हुए Galaxy Tab S10 Ultra में 11,200mAh बैटरी, Dimensity 9300+ SoC और डुअल फ्रंट कैमरा सेटअप दिया गया था। लेकिन Galaxy Tab S11 Ultra में कंपनी ने डिजाइन को और सिंपल करते हुए एक ही फ्रंट कैमरा रखा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस नए टैबलेट को आने वाले हफ्तों या महीनों में मार्केट में पेश किया जा सकता है।