Samsung 2025 Soundbar Lineup: अगर आपको घर में सिनेमा हॉल जैसा तेज और बेहतरीन साउंड चाहिए तो Samsung के नए ऑडियो प्रोडक्ट आपके लिए परफेक्ट हो सकते हैं। Samsung ने भारतीय बाजार में 2025 साउंडबार लाइनअप को लॉन्च कर दिया है। इसमें फ्लैगशिप HW-Q990F और कन्वर्टिबल HW-QS700F मॉडल शामिल हैं। इस नए साउंडबार में ऑडियो इंटेलिजेंस, स्मार्ट होम इंटीग्रेशन और स्पेस-कॉन्शियस डिजाइन मिलेंगे। इनकी कीमत 14990 रुपये से शुरू होकर इसके प्रमुख HW-Q990F मॉडल के लिए 92990 रुपये तक है। अब आइए जानते हैं इसके फीचर के बारे में।
नई रेंज में फ्लैगशिप HW-Q990F और कन्वर्टिबल HW-QS700F मॉडल शामिल
नई रेंज में फ्लैगशिप HW-Q990F और कन्वर्टिबल HW-QS700F मॉडल शामिल हैं। यह रेंज रोजाना के मनोरंजन को और भी मजेदार बनाने के लिए लेटेस्ट ग्लोबल इनोवेशन के साथ आई है। इसमें AI साउंड ऑप्टिमाइजेशन है, जो कंटेंट के हिसाब से रियल टाइम में ऑडियो को ट्यून करता है। कन्वर्टिबल फिट डिजाइन के साथ एक्टिव वॉयस एम्प्लीफायर प्रो और इनबिल्ट जायरो सेंसर है, जो आपके कमरे के हिसाब से वॉल्यूम को अपने आप एडजस्ट कर देता है। साथ ही इसमें एक कॉम्पैक्ट वायरलेस सबवूफर भी है, जो छोटे आकार में ही दमदार बेस देता है।
इतनी है अलग-अलग मॉडल की कीमत
Samsung के 2025 साउंडबार अब सैमसंग डॉट कॉम, लीडिंग ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और ऑफलाइन रिटेलर्स पर खरीदने के लिए उपलब्ध हैं। इनकी शुरुआती कीमत 14,990 रुपये है, जिसमें फ्लैगशिप HW-Q990F की कीमत 92,990 रुपये है।
Samsung इंडिया के सीनियर डायरेक्टर ने क्या कहा?
Samsung इंडिया के सीनियर डायरेक्टर और विजुअल डिस्प्ले बिजनेस के हेड विपलेश डांग ने कहा, यह रेंज सटीक साउंड इंजीनियरिंग का एक बेहतरीन नमूना है। चाहे आप सिनेमा प्रेमी हों, मिनिमलिस्ट हों या स्मार्ट होम के शौकीन हों, सैमसंग के नए साउंडबार आपकी जगह स्टाइल और उम्मीद के अनुकूल हैं।