Sennheiser ACCENTUM Open: अगर आप ईयरबड्स खरीदने की सोच रहे हैं और आपको समझ नहीं आ रहा है की कौन सा ईयरबड्स खरीदें जिसकी साउंड क्वालिटी बेहतरीन हो तो यह खबर आपके लिए अच्छी साबित हो सकती है। दरअसल, ऑडियो सेगमेंट के जानेमाने ब्रैंड सेनहाइजर ने अपने नए वायरलैस ईयरबड्स Sennheiser ACCENTUM Open को भारत में लॉन्च किया है। ये ओपन-ईयर ईयरबड्स हैं, जिन्हें हाई क्वॉलिटी साउंड देने के लिए लाया गया है। कंपनी का दावा है कि इन्हें कान में लगाने के बाद यूजर को बेहतर कम्फर्ट मिलेगा और कनेक्टिविटी में भी कोई रुकावट नहीं आएगी। इसमें ओपन-ईयर डिजाइन और 11mm डायनामिक ट्रांसड्यूसर दिया गया है। अब आइए जानते हैं इसके स्पेसिफिकेशन्स के बारे में।
