जल्द ही Gmail पर देखने को मिलेंगे शॉपिंग Ads, यूजर्स को मिलेगा नया एक्सपीरियंस

अब लोगों को अपने Gmail पर विज्ञापन देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गूगल Gmail के Promotions टैब को अब और विजुअल शॉपिंग एक्सपीरियंस में बदलने की तैयारी में है। यानी अब सिर्फ मेल ही नहीं, शॉपिंग ऑफर्स भी आपके इनबॉक्स में नजर आएंगे।

अपडेटेड Jul 22, 2025 पर 4:45 PM
Gmail में देखने को मिलेंगे शॉपिंग ऐड्स

Gmail : अगर आप Gmail का इस्तेमाल इसलिए पसंद करते हैं क्योंकि वहां बिना किसी विज्ञापन के ईमेल्स पढ़ने को मिलती है, तो अब आपको सतर्क हो जाना चाहिए। क्योंकि जल्द ही अब लोगों को अपने Gmail पर विज्ञापन देखने को मिल सकता है। एक रिपोर्ट्स के मुताबिक, गूगल Gmail के "Promotions" टैब को अब और विजुअल शॉपिंग एक्सपीरियंस में बदलने की तैयारी में है। यानी अब सिर्फ मेल ही नहीं, शॉपिंग ऑफर्स भी आपके इनबॉक्स में नजर आएंगे।

नए ऐड्स में क्या है खास?

रिपोर्ट में कहा गया है कि Gmail में जो नए शॉपिंग ऐड्स दिखाए जाएंगे, वे काफी इंटरैक्टिव होंगे। इन विज्ञापनों में यूजर्स को प्रोडक्ट की फोटो, नाम, कीमत, रेटिंग और एक लिंक भी मिलेगा, जिससे वे सीधे वेबसाइट पर जा सकें। जैसे ही कोई यूज़र इन पर क्लिक करेगा, पूरा ऐड खुल जाएगा और उसमें प्रोडक्ट की पूरी डिटेल, छूट और ऑफर्स की जानकारी, रेटिंग और रिव्यू, खरीदने का बटन (CTA) और शॉपिंग साइट का डायरेक्ट लिंक भी नजर आएगा। यानी Gmail अब सिर्फ मेल पढ़ने के लिए नहीं, शॉपिंग एक्सपीरियंस के लिए भी तैयार हो रहा है।


Gmail पर नेटिव ईकॉमर्स ऐड्स शुरू होंगे

इस बदलाव की पहली झलक Thomas Eccel ने LinkedIn पर एक वीडियो के जरिए दिखाई, जो JvM Impact में Google Ads के हेड हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि Gmail के Promotions टैब में कुछ Emails के बाद एक रंगीन और आकर्षक बॉक्स की तरह नया ऐड नजर आता है। शुरुआत में तो यह एक इमेज ऐड की तरह लगता है लेकिन क्लिक करने पर यह यह "शॉपिंग लिस्टिंग" में बदल जाता है। जिसमें दो या उससे अधिक प्रोडक्ट्स एक साथ दिखाई देते हैं। जिससे यूजर आसानी से प्रोडक्ट्स की तुलना कर सके।

Google मर्चेंट सेंटर से मिलती है प्रोडक्ट फीड

इन ऐड्स में दिखने वाले प्रोडक्ट्स की जानकारी Google Merchant Center से लिए गए प्रोडक्ट फीड के जरिए आती है। यानी ब्रांड्स अपने स्टोर या वेबसाइट की इन्वेंट्री Google पर अपलोड करेंगे और Gmail अपने प्लेटफॉर्म पर उन प्रोडक्ट्स को दिखाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक, अगर यह टेस्टिंग सफल होती है, तो Google इसे सिर्फ Gmail तक सीमित नहीं रखेगा। भविष्य में यही इंटरेक्टिव शॉपिंग ऐड्स YouTube, Google Maps और Google Discover जैसे ऐप्स में भी दिख सकते हैं।

यह भी पढ़ें : अब घर बैठे बनवाएं आयुष्मान कार्ड, इस ऐप से कर सकते हैं अप्लाई, जानें पूरा प्रोसेस

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।