Spotify India new plans: Spotify ने भारत में लॉन्च किए 3 नए प्रीमियम प्लान, जानें कौन-सा प्लान है आपके लिए बेस्ट?

Spotify India new plans: Spotify ने भारत में तीन नए प्रीमियम प्लान लॉन्च करके अपने सब्सक्रिप्शन ऑप्शन को आगे बढाया है। यह प्लेटफॉर्म अब प्रीमियम लाइट, प्रीमियम स्टैंडर्ड और प्रीमियम प्लैटिनम ऑफर करता है, ताकि यूजर्स अपने हिसाब से म्यूजिक और ऐप फीचर्स का इस्तेमाल कर सकें।

अपडेटेड Nov 15, 2025 पर 11:26 AM
Story continues below Advertisement
Spotify ने भारत में लॉन्च किए 3 नए प्रीमियम प्लान

Spotify India new plans: Spotify ने भारत में तीन नए प्रीमियम प्लान लॉन्च करके अपने सब्सक्रिप्शन ऑप्शन को आगे बढाया है। यह प्लेटफॉर्म अब प्रीमियम लाइट, प्रीमियम स्टैंडर्ड और प्रीमियम प्लैटिनम ऑफर करता है, ताकि यूजर्स अपने हिसाब से म्यूजिक और ऐप फीचर्स का इस्तेमाल कर सकें।

Spotify की तरफ से कहा गया है कि इन नए प्लान्स का मकसद अलग-अलग तरह के यूजर्स की जरूरतों को पूरा करना है। हर टियर अलग जरूरतों पर फोकस करता है, जिसमें बेसिक ऐड-फ्री म्यूजिक स्ट्रीमिंग से लेकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से पावर्ड एडवांस टूल तक शामिल हैं।

Spotify: नए प्लान की जानकारी

  1. सबसे सस्ता प्लान Spotify Premium Lite है, जिसकी कीमत 139 रुपये प्रति माह है। ये 160 kbps तक की 'हाई ऑडियो क्वालिटी' और एड-फ्री एक्सपीरियंस ऑफर करता है, और ये सिर्फ एक अकाउंट के लिए उपलब्ध है। हालांकि, इसमें ऑफलाइन डाउनलोट या हाईर टियर फीचर्स शामिल नहीं हैं। Spotify ने यह प्लान उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया है जो बिना बिना रोक-टोक म्यूजिक सुनना चाहते हैं और उन्हें एक्स्ट्रा टूल्स की जरूरत नहीं है।
  2. इसके बाद प्रीमियम स्टैंडर्ड आता है, जिसकी मासिक कीमत 199 रुपये है। इसमें हाई क्वालिटी वाला ऑडियो, ऐड-फ्री म्यूजिक और ऑफलाइन डाउनलोड की की सुविधा मिलती है। छात्र, स्टूडेंट प्लान के तहत 99 रुपये प्रति माह में ये सुविधाएं पा सकते हैं।
  3. अंत में, प्रीमियम प्लैटिनम सबसे बेहतरीन विकल्प है, जिसकी कीमत 299 रुपये प्रति माह है। इस प्लान में AI-बेस्ड फीचर्स जैसे AI DJ, AI-जनरेटेड प्लेलिस्ट और थर्ड-पार्टी DJ सॉफ्टवेयर सपोर्ट शामिल हैं। सब्सक्राइबर एक ही सब्सक्रिप्शन में दो सदस्यों को जोड़कर उन्हें अलग-अलग अकाउंट भी दे सकते हैं।


Spotify लॉसलेस ऑडियो और नए ऐप कंट्रोल

प्रीमियम प्लैटिनम यूजर्स को लॉसलेस ऑडियो भी मिलेगा, जो लगभग CD‑क्वालिटी की साउंड देता करता है। नए प्लान के साथ, Spotify ने अपने शफल मोड को भी अपडेट किया है। इस अपग्रेडेड वर्जन में रिपीट ट्रैक्स की संख्या कम हो जाती है और प्लेबैक के दौरान वैराइटी बढ़ जाती है। जो यूजर्स पुराने शफल वर्जन को पसंद करते हैं, वे इस पर नेविगेट करके इसे वापस चालू कर सकते हैं:

Settings > Playback > Shuffle Mode > Standard

भारत में Spotify के नए प्राइसिंग प्लान्स

Spotify अब कई सब्सक्रिप्शन प्लान्स ऑफर करता है:

  • प्रीमियम लाइट: ₹139/माह
  • प्रीमियम स्टैंडर्ड: ₹199/माह
  • प्रीमियम प्लैटिनम: ₹299/माह
  • स्टूडेंट प्लान: ₹99/माह
  • इंडिविजुअल प्रीमियम: ₹119/माह
  • डुओ प्लान: ₹149/माह (दो अकाउंट्स के लिए)
  • फैमिली प्लान: ₹179/माह (छह अकाउंट्स के लिए)

साफ शब्दों में कहें तो Spotify का मकसद भारतीय यूजर्स के बीच अपनी पहुंच को बढ़ाना है। साथ ही उन्हें जरूरत के हिसाब से बेहतर ऑप्शन देना है, जिससे यूजर्स को बेसिक ऐड‑फ्री स्ट्रीमिंग से लेकर एडवांस AI‑पावर्ड टूल्स की सुविधा मिल सके।

यह भी पढ़ें: iQOO अपने डिवाइस पर दे रहा है फ्री सर्विस का ऑफर, जानें कब से तक उठा सकते हैं फायदा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।