Tecno Pova 8 Pro 5G को मंगलवार को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। यह कंपनी की Pova 8 सीरीज का नया स्मार्टफोन है। भारत में इसके स्टैंडर्ड Pova 8 मॉडल को लॉन्च किए जाने के कुछ महीनों बाद यह नया फोन पेश किया गया है। यह फोन तीन कलर ऑप्शन में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इस फोन में ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 7000 सीरीज का चिपसेट, 6,500mAh की बैटरी, 50MP का मख्य कैमरा मिलेगा। अब आइए Tecno Pova 8 Pro 5G के स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के बारे में डिटेल में जानते हैं।
भारत में Pova 8 Pro 5G की कीमत और उपलब्धता
Pova 8 Pro 5G की भारत में शुरुआती कीमत ₹49,999 रखी गई है। ग्राहक चुनिंदा क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और UPI से पेमेंट करने पर ₹3,000 का इंस्टेंट कैशबैक भी पा सकते हैं। बता दें कि नया Pova स्मार्टफ़ोन 21 अगस्त से Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इसके अलावा, कंपनी ने इस फोन को तीन कलर ऑप्शन में पेश किया है—Arc White, Graphite Black और Tundra Green।
Pova 8 Pro 5G के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
Pova 8 Pro 5G एक डुअल-सिम स्मार्टफोन है जो HiOS 16 पर चलता है, और यह Android 16 पर आधारित है। टेक कंपनी ने Pova 8 Pro 5G के लिए दो OS अपग्रेड और तीन साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है। इस फोन में 6.78-इंच (1,208 x 2,644 पिक्सल) का HyperLux AMOLED डिस्प्ले है, जो 144Hz तक का रिफ्रेश रेट, 429 ppi पिक्सल डेंसिटी, 4,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस, 1.07 बिलियन कलर्स और 93.18 प्रतिशत का स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो देता है। इसके अलावा, कंपनी का दावा है कि यह हैंडसेट धूल और पानी से बचाव के लिए IP69K रेटिंग के साथ आता है।
Pova 8 Pro 5G में ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 7400 Ultimate चिपसेट लगा है, जो 4nm प्रोसेस पर बना है और 2.6GHz की पीक क्लॉक स्पीड देता है। स्मार्टफोन में Tecno P1 ग्राफिक्स चिप और ARM Mali-G615 MC2 GPU भी है। इसमें थर्मल मैनेजमेंट के लिए 5,000 वर्ग mm हीट डिसिपेशन एरिया वाला वेपर चैंबर कूलिंग सॉल्यूशन भी दिया गया है।
इस फोन के पिछले हिस्से में 'अलाइव मैट्रिक्स डिस्प्ले' है, जिसमें 177 मिनी LED हैं। दावा किया जाता है कि यह 49 से ज्यादा स्थितियों के लिए "ब्रीदिंग लाइट" इफेक्ट बनाता है। कैमरे की बात करें तो, इस हैंडसेट में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन वाला 50MP का प्राइमरी कैमरा और 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा शामिल है। सामने की तरफ, इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 13MP का कैमरा दिया गया है।
इसके अलावा, Pova 8 Pro 5G में 6,500mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4, USB Type-C, NFC, GPS, GLONASS, BeiDou और Galileo का सपोर्ट मिलता है। सुरक्षा के लिए हैंडसेट में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर और फेस अनलॉक की सुविधा भी है। इसमें एम्बिएंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, ई-कंपास और जायरोस्कोप जैसे सेंसर भी दिए गए हैं। इसका साइज 162.48x77.27x7.39mm है और वजन लगभग 189 ग्राम है।