Airtel Recharge Plan: अब बार-बार रिचार्ज की टेंशन खत्म! Airtel लाया 77 दिन वाला सस्ता प्रीपेड प्लान, जानें पूरी डिटेल

Airtel Recharge Plan: अगर आप Airtel यूजर हैं और हर महीने या हर कुछ हफ्तों में बार-बार रिचार्ज कराने की झंझट से परेशान हो चुके हैं, तो अब आपके लिए बड़ी राहत की खबर है। कंपनी ने अपने ग्राहकों को ध्यान में रखते हुए ऐसे नए प्रीपेड रिचार्ज प्लान्स पेश किए हैं।

अपडेटेड May 08, 2026 पर 11:50 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Airtel लाया 77 दिन वाला सस्ता प्रीपेड प्लान

Airtel Recharge Plan: अगर आप Airtel यूजर हैं और हर महीने या हर कुछ हफ्तों में बार-बार रिचार्ज कराने की झंझट से परेशान हो चुके हैं, तो अब आपके लिए बड़ी राहत की खबर है। कंपनी ने अपने ग्राहकों को ध्यान में रखते हुए ऐसे नए प्रीपेड रिचार्ज प्लान्स पेश किए हैं, जो लंबी वैलिडिटी के साथ आते हैं और आपकी रिचार्ज की टेंशन को काफी हद तक कम कर देते हैं। मतलब, अब आपको सिर्फ 28 दिन वाले प्लान्स पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं है, क्योंकि एयरटेल ने कई ऐसे प्लान्स अपनी लिस्ट में जोड़े हैं जिनकी वैलिडिटी दो महीने से भी ज्यादा है।

आपको बता दें कि एयरटेल ने ग्राहकों की सहूलियत के लिए अब अपनी लिस्ट में 56 दिन, 60 दिन, 77 दिन और 84 दिन वाले कई किफायती प्लान्स जोड़े हैं। इसके अलावा, कंपनी लंबी वैलिडिटी के साथ-साथ दूसरे कई धांसू ऑफर्स भी दे रही है।

₹489 वाले प्लान में पाएं 28 दिन से अधिक की वैलिडिटी


अगर आप सस्ते रिचार्ज प्लान में 28 दिन से अधिक दिनों की वैलिडिटी चाहते हैं, तो कंपनी आपको 489 रुपये वाला प्रीपेड रिचार्ज प्लान ऑफर करती है। यह प्लान उन ग्राहकों के लिए सबसे किफायती है, जिन्हें कॉलिंग के लिए कोई सस्ता प्लान चाहिए।

एयरटेल के इस सस्ते रिचार्ज प्लान के तहत आपको 77 दिनों की लंबी वैलिडिटी मिलती है। मतलब अगर आप इस प्लान को लेते हैं, तो दो महीने से अधिक दिनों तक के लिए आप रिचार्ज की टेंशन से फ्री रहने वाले हैं।

मिलेगा 6GB डेटा, 600 फ्री SMS और अनलिमिटे कॉलिंग

इस किफायती प्लान में यूजर्स को सीमित इंटरनेट डेटा मिलता है। कुल मिलाकर 77 दिनों की वैलिडिटी के दौरान इसमें 6GB डेटा दिया जाता है, जो रोजाना के जरूरी कामों जैसे मैसेजिंग, हल्की ब्राउजिंग या जरूरी ऑनलाइन कामों के लिए पर्याप्त है।

इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत कॉलिंग बेनिफिट है। इसमें 77 दिनों तक सभी लोकल और STD नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है, जिससे यूजर्स बिना किसी चिंता के लगातार बात कर सकते हैं।

इसके अलावा, पूरे प्लान की वैलिडिटी के दौरान 600 फ्री SMS भी दिए जाते हैं, जिन्हें आप जरूरत के अनुसार इस्तेमाल कर सकते हैं। कुल मिलाकर यह प्लान उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प है जो कम कीमत में लंबी वैलिडिटी और बेसिक जरूरतों के लिए एक आसान रिचार्ज चाहते हैं।

यह भी पढ़ें: Jio Recharge Plan: Jio यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब बिना डेटा पैक के करा सकेंगे रिचार्ज, मिलेगी अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS सर्विस

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।