Network Issue in Rain: बारिश का मौसम शुरू हो गया है और ऐसे में अक्सर नेटवर्क की समस्या बहुत आती है, जिस वजह से लोगों को काफी ज्यादा परेशानी उठानी पड़ती है। बहुत बार तो ऐसा होता है कि सर्विस प्रोवाइडर की ओर से नेटवर्क नहीं आता, लेकिन कई बार आपके डिवाइस या सेटिंग में भी गड़बड़ी हो जाती है। बारिश में नेटवर्क स्लो आता है, तो आप कुछ टिप्स अपनाकर इसे ठीक कर सकते हैं। हो सकता है कि नेटवर्क उतना फास्ट न चले लेकिन आपके कामभर का चल सकता है। अब आइए जानते हैं कि कौन सी सेटिंग बदलकर आप नेटवर्क को सही कर सकते हैं?
बारिश के मौसम कई बार ऐसा होता है कि नेटवर्क आने के बाद भी डिवाइस उसे कैच नहीं कर पाता है, जिस वजह से आपको कॉलिंग में दिक्कत आती है। नेटवर्क को सही करने के लिए आपको Airplane मोड ऑन-ऑफ करना होगा। इसके लिए आप सेटिंग्स में जाकर या फिर नोटिफिकेशन बार को स्वाइप करके Airplane मोड ऑन करें। इसके 5-10 सेकेंड बाद इसे ऑफ करें। इससे नेटवर्क रिफ्रेश हो जाता है और कनेक्शन बहाल हो सकता है।
नेटवर्क मोड को ऑटो पर सेट करें
बारिश में 5G न चले, लेकिन हो सकता है कि 3G या 4G चल जाए। इसके लिए नेटवर्क मोड को ऑटो पर सेट करें। सेटिंग में Network & Internet या Mobile Network पर जाएं। अब Preferred Network Mode में 5G/LTE/4G Auto चुनें। यह फोन को उस नेटवर्क से कनेक्ट करने में मदद करेगा, जो उस दौरान सबसे बेस्ट आ रहा है।
मोबाइल डेटा को रिफ्रेश करें
खराब मौसम में नेटवर्क न आने पर मोबाइल डेटा को भी रिफ्रेश कर सकते हैं। इसके अलावा, सेटिंग्स में जाकर Mobile Data या Cellular Data को ऑफ करें और कुछ देर के बाद फिर ऑन करें। इससे नेटवर्क कनेक्शन री-एस्टेब्लिश होता है। पॉसिबल है कि नेटवर्क कनेक्ट हो जाए।
नेटवर्क की समस्या आने पर आप फोन को Restart भी कर सकते हैं। फोन को रिस्टार्ट करने से नेटवर्क भी रिस्टोर हो जाता है। यदि आपसे कोई सेटिंग गड़बड़ हुई है या नेटवर्क कैच नहीं हो पा रहा, तो यह तरीका अपना सकते हैं।
अगर आपने सारे तरीके आजमा लिए हैं और फिर भी नेटवर्क नहीं मिल रहा है, तो संभावना है कि समस्या नेटवर्क प्रोवाइडर की तरफ से हो। ऐसे में आपको अपने सर्विस प्रोवाइडर से संपर्क करना चाहिए। यह जानने के लिए कि दिक्कत आपके फोन में है या प्रोवाइडर की तरफ से, आप किसी दूसरे डिवाइस में वही कंपनी की सिम डालकर देखें। अगर उसमें भी नेटवर्क नहीं आ रहा है, तो साफ है कि परेशानी प्रोवाइडर की ओर से है।