Affordable Smartwatches India: अगर आप स्मार्टवॉच खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, और आप कन्फ्यूज है कि किस कंपनी का वॉच आपके लिए सबसे अच्छा रहेगा। तो आज हम आपको 5 ऐसे स्मार्टवॉच के बारे में बताने जा रहे हैं, जो 100 से अधिक गेमिंग मोड और AI असिस्टेंट, SpO₂ और हार्ट रेट मॉनिटर जैसे फीचर्स लैस हैं। जो आपकी एक्टिविटी पर बारीकी से नजर रखते हैं और आपको सही रास्ते पर बने रहने में मदद करते हैं।
Fastrack Limitless Glide (₹1,299)
Fastrack Limitless Glide में एडवांस्ड Ultra VU HD डिस्प्ले है और इसमें ब्लूटूथ कॉलिंग की सुविधा भी है। इस वॉच में ATS चिपसेट लगा है और इसमें 100 से अधिक स्पोर्ट्स मोड और वॉच फेस मौजूद हैं। इसमें बिल्ट-इन गेम्स और वॉयस असिस्टेंट भी है।
Noise Pulse 4 Max (₹2,499)
Noise Pulse 4 Max एक स्मार्टवॉच है, जिसमें AI Create और AI Search जैसे AI फीचर्स हैं, जो घड़ी के डिस्प्ले को डिजाइन करने में मदद करती हैं। इसमें 1.96 इंच का AMOLED डिस्प्ले और 32GB मेमोरी स्टोरेज है। यह ब्लूटूथ डिवाइस कुछ खास फीचर्स के साथ आता है, जैसे एक्टिविटी ट्रैकर, अलार्म क्लॉक, जेस्चर कंट्रोल, हल्का वजन और नोटिफिकेशन।
Fire-Boltt Ninja Call Pro Plus (₹1,199)
Fire-Boltt की स्मार्टवॉच में ब्लूटूथ कॉलिंग फीचर है और इसमें 1.83 इंच का HD डिस्प्ले और AI वॉयस असिस्टेंट दिया गया है। इसमें 120 से अधिक स्पोर्ट्स मोड हैं और यह IP67 रेटिंग के साथ वाटरप्रूफ है। इसके अलावा, स्मार्टवॉच में SpO₂ और हार्ट रेट मॉनिटर भी है।
Boat Ultima Ember (₹1,899)
Boat के Ultima Ember में 1.96 इंच का AMOLED डिस्प्ले है, जिसमें पर्सनलाइज्ड फिटनेस टिप्स और 100 से अधिक स्पोर्ट्स मोड मौजूद हैं। यह डिवाइस अपना खुद का वॉच फेस भी बना सकता है और इसमें Android ऑपरेटिंग सिस्टम है। यह ब्लूटूथ डिवाइस 300 mAh की बैटरी के साथ आता है।
Noise Pulse 2 Max में 550 निट्स ब्राइटनेस वाला 1.85 इंच का डिस्प्ले है। इसमें ब्लूटूथ कॉलिंग की सुविधा, 10 दिनों की बैटरी लाइफ, 100 स्पोर्ट्स मोड और स्मार्ट DND (डू नॉट डिस्टर्ब) फीचर भी है। यह डिवाइस Android और iOS दोनों ऑपरेटिंग सिस्टम को सपोर्ट करता है और इसमें हार्ट रेट, ब्लड ऑक्सीजन, स्लीप ट्रैकिंग, एक्टिविटी ट्रैकिंग और ब्रीदिंग जैसी खास सुविधाएं हैं।