Credit Cards

Upcoming Smartphone List: अक्टूबर में लॉन्च होंगे ये ब्रांडेड स्मार्टफोन, OnePlus, Vivo लिस्ट में शामिल

Upcoming Smartphone List: स्मार्टफोन यूजर्स के लिए बड़ी खूशखबरी है, दरअसल, अक्टूबर महीने में भारत में एक से बढ़कर एक कई बेहतरीन स्मार्टफोन लॉन्च होने वाले हैं। इनमें OnePlus, iQOO, Lava, Moto जैसे ब्रांडेड स्मार्टफोन शामिल हैं।

अपडेटेड Sep 29, 2025 पर 6:28 PM
Story continues below Advertisement
अक्टूबर में लॉन्च होंगे ये ब्रांडेड स्मार्टफोन, OnePlus, Vivo लिस्ट में शामिल

Upcoming Smartphone List: स्मार्टफोन यूजर्स के लिए बड़ी खूशखबरी है, दरअसल, अक्टूबर महीने में भारत में एक से बढ़कर एक कई बेहतरीन स्मार्टफोन लॉन्च होने वाले हैं। इनमें OnePlus, iQOO, Lava, Moto जैसे ब्रांडेड स्मार्टफोन शामिल हैं। अब इन फोन को किस डेट को लॉन्च किया जाएगा, इनके संभावित फीचर और कीमत क्या होंगे? इसकी जानकारी लीक हो गई है। चलिए जानते हैं डिटेल में...

OnePlus 13

वनप्लस के फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 1 को अक्टूबर में चीन में लॉन्च किया जाएगा। फोन में Snapdragon 8 Gen 4 प्रोसेसर, 6000 mAh की बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग को दिया जाएगा।


Lava Agni 3

अपकमिंग स्मार्टफोन Lava Agni 3 को भारत में 4 अक्टूबर को लॉन्च किया जा सकता है। फोन के बैक पैनल पर 50MP का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया जाएगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का सेंसर दिया जाएगा। फोन को भारत में 20 हजार रुपये की कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है।

Moto G35

Moto G35 अक्टूबर महीने में भारत में लॉन्च किया जा सकता है। फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के 16MP का कैमरा दिया जा सकता है। इसके अलावा, फोन में 5000 mAh बैटरी की मिल सकती है, जो 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है।

Vivo X200 सीरीज

Vivo का नया स्मार्टफोन Vivo X200 भारत में 14 अक्टूबर को लॉन्च किया जा सकता है। इस सीरीज के तहत दो नए स्मार्टफोन Vivo X200 Pro और Vivo X200 पेश किये जाएंगे। फोन में MediaTeK Dimensity 9400 चिपसेट मिल सकता है। इसके साथ ही फोन का डिस्प्ले 6.78 इंच का हो सकता है, जो 120Hz सपोर्ट और OLED डिस्प्ले के साथ आएगा।

Samsung Galaxy A16

जो लोग Samsung का मिड बजट फोन लेना चाहते हैं उनके लिए कंपनी Galaxy A16 5G को जल्द भारत में लॉन्च कर सकती है। फोन को भारत में 15000 रुपये की कीमत में पेश किया जा सकता है। फोन MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट के साथ आएगा।

Infinix Zero Flip

Infinix Zero Flip स्मार्टफोन को अक्टूबर महीने में भारत में लॉन्च किया जा सकता है। फोन में MediaTek Dimensity 8020 चिपसेट मिलने की उम्मीद है। जानकारी के मुताबिक, फोन को सबसे कम कीमत में लॉन्च किया जाएगा। इसका मुकाबला Vivo और Samsung के फोल्डेबल स्मार्टफोन से होगा।

यह भी पढ़ें: YouTube Premium Lite भारत में लॉन्च, सिर्फ ₹89 में मिलेगा Ads फ्री वीडियो

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।