New Aadhaar App : लंबे इंतजार के बाद UIDAI ने अपनी नई Aadhaar ऐप को Google Play Store पर लॉन्च कर दिया है। यह फिलहाल अर्ली एक्सेस वर्जन में उपलब्ध है, यानी अभी यह टेस्टिंग फेज में है लेकिन एंड्रॉयड यूजर्स इसे डाउनलोड करके इस्तेमाल करना शुरू कर सकते हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि यह ऐप अभी केवल Android यूजर्स के लिए ही उपलब्ध है। यानी iPhone यूजर्स को फिलहाल इसके लिए और इंतजार करना होगा। अब सवाल उठता है कि इस नए Aadhaar ऐप में नया क्या खास है और इसे कैसे इस्तेमाल करें? आइए जानते हैं।
बता दें कि इसी साल अप्रैल में आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस नई Aadhaar ऐप के बारे में अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर जानकारी दी थी। उन्होंने कहा था कि यह नई ऐप आधार को शेयर करने को काफी सुरक्षित और आसान बनाने के लिए लॉन्च की गई है। अब लोगों को होटलों, एयरपोर्ट, सिम लेते समय या किसी भी जगह पर अपने आधार कार्ड की फोटोकॉपी नहीं देनी होगी।
दरअसल, इस नई Aadhaar ऐप के जरिए अब कोई भी यूजर डिजिटल तरीके से अपनी पहचान वेरिफाई करवा सकता है। यानी अब कहीं भी आधार कार्ड की फोटोकॉपी जमा करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अभी तक अपनी पहचान को वेरिफाई करवाने के लिए कई जगह आधार कार्ज की फोटोकॉपी को जमा करवाना पड़ता था। लेकिन इस ऐप के आने से यह प्रक्रिया पूरी तरह से डिजिटल और सुरक्षित हो गई है।
इस ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यूजर पहले अपने एंड्रॉयड के Google Play Store में स्टोर में जाएं। फिर Aadhaar सर्च करें। इसके बाद आपको आधार से जुड़े ऐप्स की लिस्ट दिखाई देगी। इनमें से आप दूसरे नंबर की ऐप को अपने फोन में इंस्टॉल कर सकते हैं।
ध्यान रहे की आप उसी फोन में इस ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं, जिसमें आपके आधार से लिंक नंबर का सिम कार्ड मौजूद हो। इसके अलावा ऐप को इंस्टॉल करने से पहले चेक कर लें कि आप UIDAI द्वारा बनाई गई सही ऐप को ही इंस्टॉल कर रहे हैं। क्योंकि Google Play Store पर कई नकली या मिलती-जुलती ऐप्स उपलब्ध हो सकती हैं।
फोन में ऐप को इंस्टॉल करने के बाद आपको सबसे पहले अपनी पसंद की भाषा को चुनना होगा। इसके बाद अपने आधार नंबर को दर्ज करना होगा। फिर आपके आधार से लिंक नंबर मैसेज भेजा जाएगा। इस प्रोसेस के बाद आपको फेस ऑथेंटिकेशन का ऑप्शन दिखेगा। जहां आप अपने चेहरे को वेरिफाई करवा पाएंगे। इसके बाद 6 अंको का पिन सेट करने के लिए कहा जाएगा। पिन को कंफर्म करने के बाद ऐप लॉग-इन हो जाएगा
Aadhaar ऐप में क्या होगा खास?