Get App

Vi ने लाया ₹871 वाला जबरदस्त फैमिली प्लान, Netflix और अनलिमिटेड डेटा के साथ मिलेंगे कई फायदे

Vi New Family Plan: प्लान की सबसे बड़ी खासियत प्राइमरी मेंबर के लिए मुफ्त Netflix बेसिक सब्सक्रिप्शन है। इस नए प्लान के साथ कंपनी 'यूजर्स के पसंद' के फायदे भी दे रही है, जिससे यूजर्स अपनी पसंद का एक एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म और एक ट्रैवल बेनिफिट चुन सकेंगे

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Jun 28, 2025 पर 7:47 PM
Vi ने लाया ₹871 वाला जबरदस्त फैमिली प्लान, Netflix और अनलिमिटेड डेटा के साथ मिलेंगे कई फायदे
नए ₹871 Vi Max फैमिली प्लान में 400 GB तक डेटा रोलओवर का लाभ मिलेगा

Vi Max Family Plan: वोडाफोन आइडिया(Vi) ने अपने यूजर्स के लिए एक नया फैमिली प्लान लाया है। कंपनी ने एक नया पोस्टपेड प्लान, Vi Max फैमिली प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में दो मोबाइल कनेक्शन शामिल हैं- एक प्राइमरी और एक सेकेंडरी। इसके साथ ही इसमें Netflix का बेसिक सब्सक्रिप्शन भी मुफ्त में मिलता है। इसमें यूजर्स को कई अन्य फायदे ओटीटी सब्सक्रिप्शन, 5G डेटा एक्सेस और मंथली डेटा रोलओवर भी मिलेंगे। Vi ने यह प्लान डिजिटल सेवाओं और फ्लेक्सिबल फैमिली-शेयरिंग फीचर्स के साथ प्रीमियम पोस्टपेड मार्केट में अपनी पकड़ को मजबूत करने के लिए पेश किया है।

नए प्लान में क्या है खास?

₹871 प्रति माह की कीमत वाला यह प्लान कुल 120 GB डेटा प्रदान करता है। यह डेटा प्राइमरी यूजर के लिए 70 GB, सेकेंडरी के लिए 40 GB और 10 GB अतिरिक्त शेयर करने योग्य डेटा के रूप में वितरित किया गया है। खास बात यह है कि नए ₹871 Vi Max फैमिली प्लान में 400 GB तक (प्रत्येक सदस्य के लिए 200 GB) डेटा रोलओवर का लाभ मिलेगा। रात 12 बजे से सुबह 6 बजे के बीच ये प्लान लेने वाले यूजर्स अनलिमिटेड डेटा यूज कर सकेंगे। यह प्लान अनलिमिटेड एसटीडी, लोकल और नेशनल रोमिंग कॉल के साथ-साथ प्रति माह 3,000 मुफ्त एसएमएस भी प्रदान करता है।

Netflix का सब्सक्रिप्शन और खुद की पसंद का बेनिफिट चुनने का है विकल्प

सब समाचार

+ और भी पढ़ें