Vivo अपना नया स्मार्टफोन Vivo S2 भारत में 6 अगस्त को लॉन्च करने जा रहा है। लॉन्च से पहले कंपनी ने फोन के कुछ खास फीचर्स, कलर ऑप्शन और स्पेसिफिकेशन का खुलासा कर दिया है। जिससे यह कन्फर्म हो गया है कि यह स्मार्टफोन तीन कलर ऑप्शन, 6.83-इंच डिस्प्ले और MediaTek Dimensity 7360-Turbo चिपसेट के साथ आएगा। इसके साथ ही इस हैंडसेट में 32MP का फ्रंट फेसिंग कैमरा भी मिलेगा। हालांकि, Vivo S2 को लेकर कंपनी लगातार जानकारी शेयर कर रही है, वहीं Vivo India की वेबसाइट और Amazon पर भी इस फोन को टीज किया जा रहा है।
Vivo S2 के स्पेसिफिकेशन्स
कंपनी ने सोमवार को एक न्यूजरूम पोस्ट के जरिए आने वाले Vivo S2 के मुख्य स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा किया है, जिससे यह कन्फर्म हो गया है कि यह फोन Regal Bronze, Sapphire Blue और Silk White कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। इस पोस्ट से यह भी पता चलता है कि परफॉर्मेंस के लिए फोन में MediaTek Dimensity 7360-Turbo प्रोसेसर मिलेगा। कंपनी का दावा है कि इस चिपसेट ने AnTuTu बेंचमार्क पर 9.70 लाख से ज्यादा स्कोर हासिल किया है।
इसके अलावा, इस फोन में 6.83-इंच का 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजोल्यूशन 1.5K, रिफ्रेश रेट 120Hz, पीक ब्राइटनेस 3,000-निट्स, पिक्सल डेंसिटी 449ppi और स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो 93.82% प्रतिशत है। वहीं, इस पैनल को SGS लो ब्लू लाइट और SGS फाइव-स्टार सनलाइट रीडेबल डिस्प्ले सर्टिफिकेशन मिले हैं। बता दें कि पावर देने के लिए फोन में 7,050mAh की बैटरी दी गई है।
कैमरे की बात करें तो, Vivo S2 में Sony IMX852 सेंसर वाला 50MP का प्राइमरी रियर कैमरा है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा भी है। खास बात यह है कि इस फोन में रियर और फ्रंट, दोनों कैमरे 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करते हैं। फोन में सिमेट्रिकल डुअल स्पीकर होने की भी पुष्टि की गई है।
Vivo S2 की मोटाई 7.99mm है। यह OriginOS 6 के साथ आता है और इसमें 'शेक एंड शेयर' जैसे फीचर हैं, जिनसे कम्पैटिबल डिवाइस के बीच बस एक शेक से वीडियो और फोटो शेयर किए जा सकते हैं। इसमें AI क्रिएशन, AI ट्रांसक्रिप्ट असिस्ट और सर्कल टू सर्च 2.0 जैसे फीचर भी हैं।
हालांकि, कंपनी ने पहले ही पुष्टि कर दी है कि Vivo S2 भारत में 6 अगस्त को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा। लॉन्च के बाद यह स्मार्टफोन Vivo India स्टोर और Amazon के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Vivo S2 के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत करीब 51,999 रुपये हो सकती है। वहीं, 8GB RAM + 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत करीब 55,999 रुपये होने की उम्मीद है।