Vivo V70 FE: चीन की स्मार्टफोन कंपनी Vivo ने भारत में V70 FE लॉन्च किया है। यह फोन पहले से मौजूद V70 सीरीज में शामिल किया गया है, जिसमें स्टैंडर्ड V70 और V70 Elite पहले से हैं। इस नए मॉडल के मिड-रेंज सेगमेंट में एक बड़ी OLED डिस्प्ले, 200MP का मेन कैमरा और 7000 mAh की बैटरी दी गई है, जो MediaTek Dimensity 7360-Turbo चिपसेट पर चलता है। Vivo 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट का वादा भी कर रहा है, जो इस कीमत पर काफी अच्छा है। आइए जानते हैं इसके बारे में।
Vivo V70 FE की पूरी स्पेसिफिकेशन्स
V70 FE में 6.83 इंच की OLED डिस्प्ले है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, HDR10+ सर्टिफिकेशन और 1,900 nits तक की पीक ब्राइटनेस है। फोन का डाइमेंशन 163.7×76.2×7.59mm है और इसका वजन लगभग 200 ग्राम है, जो बड़ी स्क्रीन होने के बावजूद इसे संभालने में आसानी बनाती है। इसमें धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 और IP69 रेटिंग दी गई है और Vivo ने बैक पैनल पर "Darkness Glow Technology" को शामिल किया है, एक ऐसा फीचर जो UV या सूरज की रोशनी के संपर्क में आने के बाद कम रोशनी में पीछे की तरफ एक हल्की चमक पैदा करता है।
कंपनी ने चीन की टेक कंपनी ने Vivo V70 FE को 200 मेगापिक्सल के मेन कैमरे से लैस किया है, जिसमें 1/1.56 इंच का सेंसर, f/1.88 अपर्चर और OIS (Optical Image Stabilization) है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस भी है, जो 120 डिग्री का व्यूफील्ड और Aura Light सपोर्ट देता है। फ्रंट कैमरा 50MP का है, जिसमें f/2.2 अपर्चर। इसमें अंडरवाटर फोटोग्राफी सपोर्ट भी है और Magic Weather, Magic Landscape, Four-Season Portrait और AI से लैस 30x सुपर जूम जैसे AI फीचर्स भी मौजूद हैं।
Vivo V70 FE में MediaTek Dimensity 7360-Turbo चिप लगी है, जिसमें 12GB तक LPDDR5 RAM और 512GB तक UFS 3.1 स्टोरेज है। यह Android 16 पर आधारित OriginOS 6 के साथ आता है। 7000 mAh की बैटरी 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है और कंपनी का दावा है कि यह 60 मिनट में 1% से फुल चार्ज हो जाती है। कंपनी के अनुसार, 16 घंटे के लगातार इस्तेमाल के बाद भी इसमें 14% तक चार्ज बरकरार रहता है। गेमिंग हाइपरसेंस ऑडियो के साथ सिमेट्रिकल डुअल स्पीकर और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी इसमें मौजूद हैं।
Vivo V70 FE की कीमत और उपलब्धता
Vivo V70 FE का 8GB + 128GB वेरिएंट 37,999 रुपये से शुरू होता है, जबकि 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 40,999 रुपये और टॉप-एंड 12GB + 256GB मॉडल की कीमत 44,999 रुपये है। यह Monsoon Blue और Northern Lights Purple कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। इसकी बिक्री 9 अप्रैल से Amazon और Vivo इंडिया की वेबसाइट पर शुरू होगी।