लॉन्च से पहले Vivo X Fold 6 के स्पेसिफिकेशन्स कन्फर्म, कैमरा, डिस्प्ले और चिपसेट की जानकारी आई सामने

Vivo X Fold 6: Vivo ने अपने अगले फ्लैगशिप फोल्डेबल फोन के कुछ अहम फीचर्स को लॉन्च से पहले ही सामने लाना शुरू कर दिया है। इस फोन को इस महीने के अंत में चीन में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। कंपनी ने बताया है कि इस नए फोन में AI फीचर्स दिए जाएंगे।

अपडेटेड Jun 16, 2026 पर 2:12 PM
लॉन्च से पहले Vivo X Fold 6 के स्पेसिफिकेशन्स कन्फर्म

Vivo X Fold 6: Vivo इस महीने के अंत में अपना नया फ्लैगशिप फोन Vivo X Fold 6 चीन में लॉन्च कर सकती है। कंपनी के मुताबिक, इस नए फोन में बड़ा फोल्डेबल डिस्प्ले, बेहतर कैमरा सिस्टम और नए AI फीचर्स दिए जाएंगे। हालांकि, कंपनी ने अभी सभी फीचर्स का खुलासा नहीं किया है, लेकिन Vivo के अधिकारियों ने Weibo पर पोस्ट के जरिए कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स की पुष्टि की है, जिससे फोन के बारे में कई अहम जानकारियां सामने आई हैं।

Vivo X Fold 6 के स्पेसिफिकेशन्स

Vivo X Fold 6 की सबसे बड़ी खासियत इसका कैमरा सिस्टम होगा। Vivo के प्रोडक्ट मैनेजर हान बॉक्सियाओ ने कन्फर्म किया है कि इस हैंडसेट के पिछले हिस्से में क्वाड-कैमरा सेटअप होगा। इस कैमरा सेटअप में OIS के साथ 200MP का प्राइमरी कैमरा होगा, जिसमें Vivo के 'ब्लूप्रिंट इमेजिंग प्रोग्राम' के तहत Samsung के साथ मिलकर बनाया गया 1/1.4-इंच का सेंसर इस्तेमाल किया जाएगा। इसके अलावा, फोल्डेबल फोन में 23mm से 100mm तक की फोकल लेंथ वाला 50MP का कैमरा और Sony LYT-602 पेरिस्कोप टेलीफोटो सेंसर भी होगा।


कंपनी ने यह भी कन्फर्म किया है कि फोन में Zeiss G2 टेली-कन्वर्टर लेंस और इन-हाउस Blueprint Image Chip V3+ का सपोर्ट मिलेगा, जिससे फोटोग्राफी और इमेज प्रोसेसिंग को और बेहतर बनाया जाएगा।

डिस्प्ले की बात करें तो, Vivo X Fold 6 में 8.02-इंच की फोल्डेबल इनर स्क्रीन होगी। स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी के अनुसार, इस पैनल में Samsung के M14 ल्यूमिनसेंट मटीरियल का इस्तेमाल किया गया है और इसकी पीक ब्राइटनेस 5,000 निट्स तक हो सकती है। Vivo का यह भी दावा है कि डिस्प्ले को TÜV Rheinland ग्लोबल आई प्रोटेक्शन 3.0 सर्टिफिकेशन मिला है।

Vivo के प्रोडक्ट वाइस प्रेसिडेंट हुआंग ताओ ने बताया है कि यह हैंडसेट Android 16 पर आधारित OriginOS 6 Fold के साथ लॉन्च होगा। इसके अलावा, कंपनी ने 'AI Light Office Tool' नाम के प्रोडक्टिविटी-फोकस्ड AI टूल्स के एक नए सेट की भी पुष्टि की है।

हालांकि, यह कन्फर्म हो गया है कि Vivo X Fold 6 में कस्टम MediaTek Dimensity 9500 Super Edition प्रोसेसर होगा, जिसे 3nm प्रोसेस पर बनाया गया है।

Vivo के अनुसार, यह चिपसेट अपने पिछले वर्जन की तुलना में 111% तक ज्यादा पीक NPU परफॉर्मेंस देता है। बता दें कि इस चिप का स्टैंडर्ड वर्जन पहले से ही Vivo X300 Ultra और Vivo X300 Pro जैसे प्रीमियम डिवाइस में इस्तेमाल हो रहा है।

Vivo X Fold 6 का भारत में लॉन्च और कीमत (अनुमानित)

फिलहाल, Vivo ने अभी सिर्फ चीन में इसके लॉन्च की पुष्टि की है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फोल्डेबल फोन जुलाई 2026 के आखिर तक भारत में आ सकता है।

वहीं, अगर कीमत की बात करें तो लीक से पता चलता है कि Vivo X Fold 6 भारत में लगभग 1,59,999 रुपये में लॉन्च हो सकता है।

यह भी पढे़ें: Google Pixel 11 के स्पेसिफिकेशन लीक्स, मिलेगा Tensor G6 चिपसेट और ट्रिपल कैमरा सेटअप, जानें अनुमानित कीमत

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।