Vivo X300 FE: दिसंबर 2025 में Vivo X300 सीरीज लॉन्च करने के बाद, Vivo अब अपनी X300 लाइनअप में एक नए मॉडल पर काम कर रहा है। इस फोन का नाम Vivo X300 FE हो सकता है, जो मौजूदा X300 और X300 Pro के साथ शामिल होगा। हालांकि, चीनी स्मार्टफोन कंपनी ने अभी तक आफिशियली इसे कन्फर्म नहीं किया है, लेकिन अफवाहों का बाजार गर्म है और इससे काफी हद तक इसकी जानकारी मिल रही है। पिछले महीने यह हैंडसेट Geekbench पर भी दिखाई दिया था, जो आमतौर पर इस बात का संकेत है कि लॉन्च जल्द ही होने वाला है। यहां Vivo X300 FE के बारे में अब तक लीक हुई सभी जानकारी दी गई है।
Vivo X300 FE के संभावित स्पेसिफिकेशन
Vivo X300 FE में 6.31 इंच का FHD+ LTPO AMOLED डिस्प्ले होगा और यह पैनल 1Hz से लेकर 120Hz तक की एडैप्टिव रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। ड्यूरेबिलिटी की बात करें तो, स्मार्टफोन में IP68 और IP69 रेटिंग मिल सकती है, जिससे फोन पानी और धूल से काफी हद तक सुरक्षित रहेगा।
X300 FE में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर और 12GB RAM होने की उम्मीद है, जिससे भारी मल्टीटास्किंग और गेमिंग आसानी से हो सकेगी। बैटरी की क्षमता 6500 mAh बताई जा रही है और यह 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
X300 FE का कैमरा सेटअप देखने में काफी अच्छा लगता है; रिपोर्ट के अनुसार, इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 3x ऑप्टिकल जूम तक सपोर्ट करने वाला 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस और 8MP का अल्ट्रावाइड लेंस शामिल है। सामने की तरफ 50MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
Vivo X300 FE के कलर, लॉन्च डेट और भारत में कीमत (अनुमानित)
Vivo X300 FE तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा, Cool Lilac, Graphite Black और Moonlight White। हालांकि, Vivo ने लॉन्च डेट कन्फर्म नहीं किया है, लेकिन शुरुआती अनुमानों के अनुसार यह फोन 1 से 15 मई, 2026 के बीच भारत में लॉन्च हो सकता है। कीमत की बात करें तो, भारत में इसकी शुरुआती कीमत 64,999 रुपये होने की उम्मीद है। हालांकि यह अभी अनुमानित कीमत है और लॉन्च के समय इसमें बदलाव भी हो सकता है।