Vivo X500 Pro इन दिनों अपने लीक और अफवाहों को लेकर काफी चर्चा में है। उम्मीद की जा रही है कि कंपनी इस स्मार्टफोन को अक्टूबर 2026 के आसपास चीन और अन्य ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च कर सकती है। लीक्स की मानें तो Vivo X500 Pro परफॉर्मेंस, कैमरा क्वालिटी और टेक्नोलॉजी के मामले में एक बेहद दमदार स्मार्टफोन साबित हो सकता है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इसकी आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की है।
अब आइए अलग-अलग अनऑफिशियल रिपोर्ट्स और लीक के आधार पर हम आपको इस अपकमिंग स्मार्टफोन से जुड़ी संभावित फीचर्स और स्पेसिफिकेशन की जानकारी देते हैं।
Vivo X500 Pro के लीक हुए स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
जाने-माने टिप्सटर 'डिजिटल चैट स्टेशन' ने पहले ही इस बात का संकेत दे दिया है कि इस फोन में डिस्प्ले और प्रोसेसर कैसा होगा। Vivo X500 Pro में 6.37-इंच की फ्लैट LTPO डिस्प्ले हो सकती है, जिसका रिजोल्यूशन 1.5K और रिफ्रेश रेट 144Hz होगा।
इसके अलावा, यह भी कहा जा रहा है कि Vivo एक BOE OLED डिस्प्ले की टेस्टिंग कर रहा है, जिसमें नेक्स्ट-जेनरेशन लाइट-एमिटिंग मटीरियल का इस्तेमाल होगा। इतना ही नहीं, अफवाहें हैं कि Vivo X500 Pro में LIPO डिस्प्ले पैकेजिंग होगी, जिससे चारों तरफ पतले बेजल मिल सकेंगे। लीक से पता चलता है कि इस फोन में Vivo का सिग्नेचर सेंटर में स्थित गोल रियर कैमरा आइलैंड होगा।
उसी टिपस्टर ने यह भी बताया है कि यह फोन 2nm प्रोसेसर पर आधारित MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट से चलेगा। उम्मीद है कि फोन के बेस मॉडल में 12GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज होगी। इस बात की भी काफी संभावना जताई जा रही है कि Vivo X500 Pro में मेटल फ्रेम होगा। डिवाइस से जुड़ी बाकी सभी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। माना जा रहा है कि Vivo की तरफ से आधिकारिक घोषणा होते ही इसके बारे में और जानकारी मिल जाएगी।