Vivo X500 के स्पेसिफिकेशन्स लीक, मिलेगा 'अपग्रेडेड' Dimensity 9500 चिप, जानें पूरी डिटेल

Vivo X500 सीरीज के इस साल लॉन्च होने की उम्मीद है। यह स्मार्टफोन कंपनी की Vivo X300 सीरीज का अपग्रेड वर्जन होगा, जिसमें पहले Vivo X300 और Vivo X300 Pro मॉडल शामिल थे। पिछले कई महीनों से इस सीरीज से जुड़ी लीक और अफवाहें ऑनलाइन सामने आ रही हैं।

अपडेटेड Jun 11, 2026 पर 4:01 PM
Vivo X500 के स्पेसिफिकेशन्स लीक, मिलेगा 'अपग्रेडेड' Dimensity 9500 चिप

Vivo X500 सीरीज के इस साल लॉन्च होने की उम्मीद है। यह स्मार्टफोन कंपनी की Vivo X300 सीरीज का अपग्रेड वर्जन होगा, जिसमें पहले Vivo X300 और Vivo X300 Pro मॉडल शामिल थे। पिछले कई महीनों से इस सीरीज से जुड़ी लीक और अफवाहें ऑनलाइन सामने आ रही हैं, जिनसे इसके फीचर्स के बारे में जानकारी मिल रही है। हाल ही में एक रिपोर्ट में बताया गया था कि इसका स्टैंडर्ड मॉडल नए MediaTek Dimensity 9600 चिप के साथ आ सकता है, जबकि Vivo X500 Pro में MediaTek Dimensity 9600 Pro SoC दिया जा सकता है। लेकिन अब एक नई रिपोर्ट में कहा गया है कि स्टैंडर्ड Vivo X500 में पिछले साल के MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट का अपग्रेडेड वर्जन दिया जा सकता है।

Vivo X500 के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स (अनुमानित)

Weibo पर टिप्स्टर Digital Chat Station (चीनी से अनुवादित) ने एक अनजान स्मार्टफोन के कुछ अहम स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स शेयर किए हैं। Gizmochina की रिपोर्ट के मुताबिक, ये डिटेल्स चर्चा में चल रहे Vivo X500 से जुड़ी हो सकती है। कहा जा रहा है कि यह फोन पिछले साल के 3nm ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 9500 SoC के "थोड़े अपग्रेडेड" वर्जन पर चलेगा, जिसे इंटरनली DX5 कहा जा रहा है। इसके अलावा, उम्मीद है कि इसमें पिछले मॉडल में मौजूद 50MP सेंसर की जगह 64MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया जाएगा।


खबरों के मुताबिक Vivo X500 में 6.59-इंच का डिस्प्ले दिए जाने की उम्मीद है। कहा जा रहा है कि यह फोन 7,500mAh या उससे बड़ी बैटरी के साथ आ सकता है। रियर कैमरा सेटअप में 50MP का प्राइमरी कैमरा भी मिलने की संभावना है, जिसमें 1/1.28-इंच का बड़ा सेंसर दिया जा सकता है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इन स्पेसिफिकेशंस की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

पहले आई जानकारी के अनुसार Vivo X500 को एक अनरिलीज्ड हुए ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 9600 चिपसेट के साथ लॉन्च किया जाएगा, जिसे Samsung के Exynos 2600 चिप की तरह ही 2nm प्रोसेस पर बनाया जा सकता है। वहीं, चर्चा है कि Vivo X500 Pro और Vivo X500 Pro Max में MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट होगा।

इसका मतलब है कि Vivo X500 Pro और Vivo X500 में अलग-अलग MediaTek चिपसेट होंगे, जबकि पिछले साल के Vivo X300 Pro और Vivo X300 में फ्लैगशिप MediaTek Dimensity 9500 SoC का इस्तेमाल किया गया था। साथ ही, उम्मीद है कि इस साल की लाइनअप में एक Pro Max मॉडल भी शामिल होगा, जो पिछले साल की Vivo X300 सीरीज में नहीं था।

यह भी पढ़ें: Tecno Pova 8 की भारत में दमदार एंट्री, 8000mAh बैटरी के साथ मिलेगा 144Hz डिस्प्ले, जानें कीमत

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।