Vivo X500 Ultra Leaks: चीनी स्मार्टफोन कंपनी Vivo भारत में अपनी Ultra सीरीज का नया फोन X500 Ultra लॉन्च कर सकता है। यह स्मार्टफोन शायद देश में बिक रहे Vivo X300 Ultra का अगला वर्जन होगा। कई ऑनलाइन लीक के अनुसार, इस फोन में डिजाइन, बैटरी और परफॉर्मेंस में बड़े अपग्रेड देखने को मिल सकते हैं। अब आइए जानते हैं कि इस डिवाइस में हमें क्या-क्या स्पेसिफिकेशन्स मिल सकते हैं।
Vivo X500 Ultra के स्पेसिफिकेशन (अनुमानित)
जाने-माने चीनी टिपस्टर Digital Chat Station के अनुसार, Vivo इसमें 10x ऑप्टिकल जूम वाला पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दे सकता है। यह मौजूदा Vivo X300 Ultra से एक बड़ा अपग्रेड होगा, जिसमें 3.7x ऑप्टिकल जूम वाला पेरिस्कोप टेलीफोटो सेंसर है।
X300 Ultra अपने सीमित जूम रेंज की भरपाई Zeiss टेलीफोटो एक्सटेंडर के जरिए करता है, जिससे यूजर्स इमेज क्वालिटी बनाए रखते हुए 200mm और 400mm के बराबर फोकल लेंथ हासिल कर सकते हैं। लेकिन X500 Ultra में एक समर्पित 10x ऑप्टिकल जूम लेंस होने से बाहरी एक्सेसरीज की जरूरत पूरी तरह खत्म हो सकती है।
इस फ्लैगशिप फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट होने की उम्मीद है, जो 16GB RAM और 512GB स्टोरेज तक का विकल्प दे सकता है। कैमरे की बात करें तो, इस हैंडसेट में 200MP सेंसर वाला ट्रिपल बैक कैमरा सेटअप और सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50MP का फ्रंट कैमरा लेंस हो सकता है।
डिस्प्ले की बात करें तो, इस स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.8 इंच का AMOLED डिस्प्ले हो सकता है, जो Android 16 पर आधारित OriginOS 6 पर चलेगा। डिवाइस में 7,000mAh की बैटरी मिलेगी, जो 100W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। इसके अलावा फोन में 5G कनेक्टिविटी, Wi-Fi 7, NFC, ब्लूटूथ 5.4, ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर और USB Type-C 3.0 पोर्ट हो सकते हैं।
Vivo X500 Ultra की भारत में कीमत (अनुमानित)
हालांकि, कंपनी ने अभी तक इस फोन की लॉन्च डेट और कीमत को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है, लेकिन उम्मीद कि जा रही है कि अगर कंपनी Vivo X300 Ultra की तरह ही 16GB RAM + 512GB RAM वाला एक ही वेरिएंट लॉन्च करती है, तो Vivo X500 Ultra की कीमत लगभग 1,60,999 रुपये हो सकती है।