Vu Televisions ने लॉन्च की Dolby साउंड सिस्टम से लैस स्मार्ट टीवी, मिलेगा थिएटर जैसा एक्सपीरियंस, कीमत 24,990 रुपये से शुरू

भारत में अब त्योहारों का सीजन शुरू होने वाला है जिसको देखते हुए कई इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियां नए-नए फीचर के प्रोडक्ट्स लॉन्च कर रही है। इसी कड़ी में Vu Televisions ने मार्केट में नई टीवी लाइनअप लॉन्च की है। कंपनी ने प्रीमियम टीवी सीरीज Vu Glo QLED TV 2025 (Dolby Edition) को भारत में पेश किया है।

अपडेटेड Aug 13, 2025 पर 11:34 AM
Vu Televisions ने लॉन्च की Dolby साउंड सिस्टम से लैस स्मार्ट टीवी

Vu Televisions: भारत में अब त्योहारों का सीजन शुरू होने वाला है जिसको देखते हुए कई इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियां नए-नए फीचर के प्रोडक्ट्स लॉन्च कर रही है। इसी कड़ी में Vu Televisions ने मार्केट में नई टीवी लाइनअप लॉन्च की है। कंपनी ने प्रीमियम टीवी सीरीज Vu Glo QLED TV 2025 (Dolby Edition) को भारत में पेश किया है। इस सीरीज के टीवी हाई-एंड फीचर्स के साथ मार्केट में उतारे गए हैं। वीयू के लेटेस्ट TV में A+ ग्रेड Glo QLED पैनल और 1.5GHz VuOn AI प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही ये टीवी Google TV OS पर रन करते हैं। वीयू के लेटेस्ट टीवी की शुरुआती कीमत 24,990 रुपये है, जो इसके 43-इंच मॉडल की है। अब आइए हम आपको लेटेस्ट Vu Glo QLED TV की सभी खूबियों के बारे में डिटेल में बताते हैं।

Vu Glo QLED TV 2025 Dolby Edition: स्पेसिफिकेशन्स

  • Vu के लेटेस्ट TV में A+ ग्रेड Glo QLED पैनल दिया गया है, जिसकी मैक्सिमम ब्राइटनेस 400 निट्स है। ये टीवी 92% NTSC कलर कवरेज और Dolby Vision, HDR10, और HLG सपोर्ट करते हैं। इसकी वजह से टीवी वाइब्रेंट कलर और एक्सीलेंट कलर कॉन्ट्रास्ट ऑफर करता है। इन टीवी में 1.5GHz VuOn AI प्रोसेसर दिया गया है, जो 2GB RAM और 16GB स्टोरेज सपोर्ट करता है। ये टीवी Google TV OS पर रन करते हैं।
  • साउंड क्वालिटी की बात करें तो इसमें 24W Dolby Atmos साउंड सिस्टम मिलता है, जो घर में थिएटर जैसा एक्सपीरियंस देता है। इसमें Netflix, Prime Video, YouTube और दूसरी टीवी प्रीइंस्टॉल आती हैं कनेक्टिविटी के लिए टीवी में Apple AirPlay, HomeKit, Google Chromecast, Bluetooth 5.3 और डुअल-बेंड Wi-Fi सपोर्ट दिया गया है।

Vu Glo QLED TV 2025 Dolby Edition की कीमत


Vu के लेटेस्ट 43-inch मॉडल की शुरुआती कीमत 24,990 रुपये और 50-inch की 30,990 रुपये है। इसके अलावा, 55-inch के लेटेस्ट मॉडल की कीमत 35,990 रुपये, 65-inch के मॉडल की 50,990 रुपये और 75-inch के मॉडल की कीमत 64,990 रुपये है।

Vu Glo QLED TV 2025 Dolby Edition टीवी सीरीज की सेल Amazon, Flipkart और सभी प्रमुख रिटेल स्टोर पर 12 अगस्त से शुरू हो गई है। कंपनी सभी टीवी पर एक साल की वारंटी ऑफर कर रही है।

यह भी पढ़ें : Sam Altman vs Elon Musk: सैम ऑल्टमैन का एलॉन मस्क पर पलटवार, बोले- खुद को फायदा पहुंचाने के लिए X से करते हैं छेड़छाड़

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।