Google Pixel 10 Fold और Watch 4 का इंतजार बढ़ा, बिक्री में हो सकती है देरी

Google इस महीने के अंत में अपनी नई Pixel 10 सीरीज लॉन्च करने जा रहा है, जिसमें Pixel Watch 4 को भी पेश किया जा सकता है। हालांकि, एक नई रिपोर्ट के मुताबिक Pixel 10 Fold और Pixel Watch 4 को लॉन्च के तुरंत बाद बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं कराया जाएगा।

अपडेटेड Aug 06, 2025 पर 1:16 PM
Google Pixel 10 Fold और Watch 4 की उपलब्धता में हो सकती है देरी

Google इस महीने के अंत में अपनी नई Pixel 10 सीरीज लॉन्च करने जा रहा है, जिसमें Pixel Watch 4 को भी पेश किया जा सकता है। हालांकि, एक नई रिपोर्ट के मुताबिक Pixel 10 Fold और Pixel Watch 4 को लॉन्च के तुरंत बाद बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं कराया जाएगा। बता दें कि इस साल भी Pixel 10 सीरीज के चार मॉडल लॉन्च होने वाले हैं, जिनमें नया Pro Fold मॉडल भी शामिल है, लेकिन ऐसा लग रहा है कि Google को बाजार में शुरुआती बिक्री के लिए इन्हें तैयार करने में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

गौरतलब है कि Pixel 10 सीरीज की ऑफिशियल लॉन्च डेट 20 अगस्त को तय की गई है, और ज्यादातर रिपोर्ट्स में कहा गया है कि नए डिवाइस लॉन्च के एक हफ्ते बाद ही उपलब्ध हो पाएंगे। वहीं आशंका जताई जा रही है कि इसमें कुछ नए मॉडल शामिल हो सकते हैं।

Pixel 10 की लॉन्चिंग में हो सकती है देरी


WinFuture की रिपोर्ट के अनुसार, Pixel 10 Pro Fold, Pixel Buds 2a और नई Watch 4 अक्टूबर के आसपास उपलब्ध होंगे। मतलब बाजार में आनें में इन प्रोडक्ट्स को एक महीने से ज्यादा का समय लग सकता है। यहां तक कि इन डिवाइसों को Apple की iPhone 17 सीरीज से भी पहले बाजार में आने का मौका नहीं मिल सकता, क्योंकि Apple अपने नए आईफोन सितंबर में पेश कर सकता है।

ऐसे में माना जा रहा है कि Pixel 10 की पहली बिक्री सिर्फ Pixel 10, Pixel 10 Pro और Pixel 10 Pro XL तक ही सीमित हो सकती है। गूगल के लिए यह कोई नई बात नहीं है, क्योंकि पिछले साल भी Pixel 9 Pro के साथ ऐसी ही सप्लाई चेन से जुड़ी दिक्कतें देखी गई थीं और वो डिवाइस भी तय तारीख के कुछ हफ्तों बाद ही बिक्री के लिए उपलब्ध हुआ था।

Pixel 10 सीरीज कब होगा लॉन्च?

Pixel 10 सीरीज की भारत में लॉन्चिंग की तारीख भी सामने आ चुकी है और उम्मीद की जा रही है कि 21 अगस्त को भारत में इसकी कीमत और लॉन्च ऑफर्स का ऐलान किया जाएगा।

कितनी हो सकती है कीमत?

  • Pixel 10 का बेस मॉडल जिसकी स्टोरेज 128GB होगी, उसकी कीमत लगभग 68,000 रुपये हो सकती है, जबकि 256GB मॉडल की कीमत करीब 77,000 रुपये तक जा सकती है। Pixel 10 Pro की शुरुआती कीमत करीब 87,500 रुपये हो सकती है, जो 128GB मॉडल के लिए होगी।
  • वहीं Pixel 10 Pro XL का बेस 256GB करीब 1.05 लाख रुपये से शुरू हो सकता है और इसका टॉप 1TB वेरिएंट करीब 1.35 लाख रुपये में आ सकता है। Pixel 10 Pro Fold की बात करें तो इसकी शुरुआती कीमत लगभग 1.58 लाख रुपये हो सकती है, जो Pixel 9 Pro Fold जितनी ही है।

यह भी पढ़ें : अब मिनटों में मिलेगा Asus लैपटॉप, इन 7 शहरों में शुरू हुई इंस्टैंट डिलीवरी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।