Watch Online Tv Channel Free: घर बैठे फ्री में देखें दुनिया के किसी भी देश का टीवी चैनल, नहीं लगेगा कोई चार्ज

Watch Online Tv Channel Free: अगर आपको ये पता चले कि आप घर बैठे किसी भी देश का टीवी चैनल देख सकते हैं, और आपको एक पैसा भी नहीं देना होगा, तो शायद आपको विश्वास नहीं होगा। लेकिन ये सच है। आपको OTT प्लेटफॉर्म का सब्सक्रिप्शन खरीदने की भी जरूरत नहीं होगी।

अपडेटेड Oct 18, 2025 पर 9:04 AM
Story continues below Advertisement
घर बैठे फ्री में देखें दुनिया के किसी भी देश का टीवी चैनल, नहीं लगेगा कोई चार्ज

Watch Online Tv Channel Free: अगर आपको ये पता चले कि आप घर बैठे किसी भी देश का टीवी चैनल देख सकते हैं, और आपको एक पैसा भी नहीं देना होगा, तो शायद आपको विश्वास नहीं होगा। लेकिन ये सच है। आपको OTT प्लेटफॉर्म का सब्सक्रिप्शन खरीदने की भी जरूरत नहीं होगी। आप अपने मोबाइल, लैपटॉप और टैबलेट पर फ्री में दुनिया के किसी भी चैनल को देख सकते हैं और उसका लुत्फ उठा सकते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं कि ऐसा कैसे किया जा सकता है।

ऐसे देखें दुनिया भर के टीवी चैनल

अगर आप अमेरिका का रग्बी मैच या कोरिया का कोई ड्रामा देखना चाहते हैं, तो यह प्लेटफॉर्म आपकी सभी जरूरतें पूरी कर सकता है। दुनिया के किसी भी देश के टीवी चैनल देखने के लिए सबसे पहले अपने मोबाइल या लैपटॉप में ब्राउजर खोलें और उसमें TV Garden सर्च करें। सर्च रिजल्ट में पहला लिंक खोलते ही आप सीधे TV Garden के होम पेज पर पहुंच जाएंगे।


अपनी पसंद का देश चुनें

होम पेज पर आपको एक ग्लोब दिखेगा, जिसमें विभिन्न देशों को अलग-अलग रंगों से हाइलाइट किया गया है। आप ग्लोब पर क्लिक करके अपनी पसंद का देश चुन सकते हैं। इसके अलावा, पेज के साइड में देशों की पूरी लिस्ट भी मौजूद है। आप इसे स्क्रॉल करके या सर्च बार में देश का नाम टाइप करके भी ढूंढ सकते हैं। अपना देश चुनते ही वहां उपलब्ध सभी टीवी चैनल्स की लिस्ट सामने आ जाएगी, साथ ही उनके भाषा विकल्प भी दिखाई देंगे। अब आप अपने पसंदीदा चैनल पर क्लिक करें, और वह आपके डिवाइस की स्क्रीन पर स्ट्रीम होना शुरू हो जाएगा।

यह भी पढ़ें: Online general train ticket: दिवाली में जाना है घर, तो इस ऐप से बुक करें जनरल ट्रेन टिकट, नहीं होगी कोई परेशानी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।