आधार कार्ड से कौन-सा मोबाइल नंबर है लिंक? मिनटों में चल जाएगा पता, जानें पूरी डिटेल

Aadhaar card link mobile number: कई बार लोग यह भूल जाते हैं कि उनका आधार कार्ड किस नंबर से लिंक है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। बस आपको आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर का पता करने के लिए UIDAI की वेबसाइट पर जाना होगा। इसके लिए आपको अपने आधार कार्ड का नंबर पता होना चाहिए।

अपडेटेड Aug 25, 2025 पर 1:28 PM
Story continues below Advertisement
आधार कार्ड से कौन-सा मोबाइल नंबर है लिंक? मिनटों में चल जाएगा पता, जानें पूरी डिटेल

Aadhaar card link mobile number: आधार कार्ड हो या फिर PAN कार्ड दोनों ही आईडी प्रूफ किसी भी भारतीय नागरिक के लिए बहुत जरूरी होता है। ऐसे में इस तरह के दस्तावेज को बहुत संभाल कर रखना होता है, नहीं तो इसका गलत इस्तेमाल करके आपसे ठगी भी हो सकती है। गौरतलब है कि समय के साथ-साथ आधार कार्ड के जरिए होने वाले फ्रॉड के मामले बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में आप सभी को अपने आधार कार्ड से लिंक हुए नंबर को याद रखना जरूरी होता हैं, नहीं तो कई बार ऐसा भी होता है कि कई लोगों के पास दो या तीन नंबर होते हैं और वो भूल जाते हैं कि कौन-सा नंबर आधार कार्ड से लिंक है। हालांकि, आप यह पता लगा सकते हैं कि आपका कौन सा नंबर आधार कार्ड से लिंग है। इसके लिए आपको कोई थर्ड पार्टी ऐप की जरूरत नहीं होगी। आप सरकारी वेबसाइट पर जाकर ऐसा कर सकते हैं। अगर आपके आधार से ऐसा नंबर लिंक होगा, जो आप यूज नहीं कर रहे हैं तो इससे स्कैमर्स ठगी कर सकते हैं और उसका खामियाजा आपको भुगतना पड़ेगा। आज हम यहां आधार कार्ड और पैन कार्ड से लिंक नंबर कैसे पता करें यह बताने वाले हैं स्टेप बाय स्टेप। आइये, जानते हैं।

ये सरकारी वेबसाइट आएगी काम

आपको अगर आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर का पता करना है तो UIDAI की वेबसाइट पर जाना होगा। इसके लिए बस आपको आधार कार्ड नंबर पता होना चाहिए। इसके अलावा, किसी जानकारी की जरूरत नहीं है।


फॉलो करें ये स्टेप्स

अगर आप भूल गए हैं कि आपके आधार कार्ड से कौन-सा मोबाइल नंबर लिंक है, तो इसकी जानकारी आप आसानी से UIDAI की वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आपको UIDAI के होम पेज पर जाना होगा और वहां मौजूद My Aadhaar सेक्शन को सिलेक्ट करना होगा। इसके बाद आधार सर्विसेज में जाकर Verify email/Mobile Number का ऑप्शन चुनना होगा। इस पर क्लिक करते ही एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको Verify Mobile Number का ऑप्शन चुनना होगा। अगर आप ईमेल वेरिफाई करना चाहते हैं तो वहां Verify email का विकल्प भी मिलेगा। इसके बाद अपना आधार नंबर डालें और नीचे दिख रहे कैप्चा कोड को दर्ज करके सबमिट बटन पर क्लिक करें। इस तरह आपके सामने यह जानकारी आ जाएगी कि आपके आधार कार्ड से कौन-सा मोबाइल नंबर लिंक है।

अगर वह नंबर आपके आधार से लिंक नहीं होगा तो स्क्रीन पर लिखकर आ जाएगा कि आपके द्वारा दर्ज किया गया नंबर उनके रिकॉर्ड से मैच नहीं कर रहा है। यदि वही नंबर लिंक होगा तो लिखकर आएगा कि यह नंबर पहले से ही लिंक है। इस तरह आपको पता चल जाएगा कि आपके आधार से कौन-सा नंबर लिंक है।

यह भी पढ़ें: How to Find AI Text: ऐसे पहचानें AI द्वारा लिखा गया टेक्स्ट, ये आसान ट्रिक्स और स्मार्ट टूल्स करेंगे आपकी मदद

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।