Apple का पहला टचस्क्रीन MacBook Pro जल्द होगा लॉन्च? OLED डिस्प्ले और Dynamic Island समेत मिलेंगे ये फीचर्स

Apple Touchscreen MacBook Pro: Apple कथित तौर पर 28 अक्टूबर को होने वाले अपने 'Pro and Tell' इवेंट में पहला टचस्क्रीन MacBook Pro लॉन्च कर सकती है। इस नए लैपटॉप में Apple की MacBook सीरीज में कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

अपडेटेड Oct 21, 2026 पर 4:29 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Apple का पहला टचस्क्रीन MacBook Pro जल्द होगा लॉन्च

Apple Touchscreen MacBook Pro: Apple कथित तौर पर 28 अक्टूबर को होने वाले अपने 'Pro and Tell' इवेंट में पहला टचस्क्रीन MacBook Pro लॉन्च कर सकती है। इस नए लैपटॉप में Apple की MacBook सीरीज में कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इसमें OLED डिस्प्ले, टचस्क्रीन सपोर्ट और नया डिजाइन मिलने की उम्मीद है। हालांकि, Apple ने अभी तक टचस्क्रीन MacBook Pro को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका के क्यूपर्टिनो में स्थित यह टेक कंपनी 28 अक्टूबर को इसे लॉन्च कर सकती है।

अब आइए जानते हैं कि इस नए लैपटॉप में क्या खास फीचर्स मिल सकते हैं, इसकी कीमत कितनी हो सकती है और इसे कब लॉन्च किया जा सकता है।

Apple Touchscreen MacBook Pro: कितनी हो सकती है कीमत?


Apple ने अभी तक अपने आने वाले टचस्क्रीन MacBook Pro की कीमत का खुलासा नहीं किया है। हालांकि, माना जा रहा है कि OLED डिस्प्ले और टचस्क्रीन टेक्नोलॉजी की वजह से इसकी कीमत मौजूदा MacBook मॉडल्स से ज्यादा हो सकती है।

फिलहाल, 14 इंच वाले MacBook Pro की शुरुआती कीमत 2,39,900 रुपये है। इसमें M5 Pro चिप मिलती है। वहीं, 16 इंच वाले मॉडल की शुरुआती कीमत 3,59,900 रुपये है। ऐसे में टचस्क्रीन वाले नए MacBook Pro के लिए ग्राहकों को ज्यादा पैसे खर्च करना पड़ सकता है।

लीक हुई जानकारी के अनुसार, भारत में आने वाले टचस्क्रीन MacBook Pro मॉडल की कीमत लगभग 4,19,900 रुपये हो सकती है।

Apple Touchscreen MacBook Pro: स्पेसिफिकेशन्स

Apple के आने वाले टचस्क्रीन MacBook Pro में सबसे बड़ा बदलाव इसके डिस्प्ले में देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मौजूदा हाई-एंड MacBook मॉडल्स में मिलने वाले Mini-LED डिस्प्ले की जगह नए लैपटॉप में OLED डिस्प्ले दी जा सकती है। OLED टेक्नोलॉजी की मदद से स्क्रीन पर रंग ज्यादा अच्छे और गहरे दिखाई देते हैं। साथ ही, ब्लैक कलर भी ज्यादा साफ नजर आता है। इससे वीडियो देखने, फोटो एडिट करने और दूसरे क्रिएटिव काम करने का अनुभव बेहतर हो सकता है।

इस लैपटॉप की एक और खास बात इसका टचस्क्रीन फीचर हो सकता है। इसकी मदद से यूजर्स iPad की तरह सीधे स्क्रीन पर टैप करके काम कर सकेंगे। हालांकि, खबरों के अनुसार Apple कीबोर्ड और ट्रैकपैड को भी बनाए रखने की योजना बना रहा है, जिसका मतलब है कि यूजर्स के पास जरूरत पड़ने पर टच कंट्रोल्स का इस्तेमाल करने का विकल्प भी होगा।

नए MacBook Pro में डिस्प्ले का डिजाइन भी बदला हुआ मिल सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें मौजूदा नॉच की जगह iPhone जैसा Dynamic Island दिया जा सकता है। इसके अलावा, Apple लैपटॉप के हिंज यानी स्क्रीन को बेस से जोड़ने वाले हिस्से को भी मजबूत बना सकती है। इससे टचस्क्रीन इस्तेमाल करते समय स्क्रीन ज्यादा हिलने-डुलने से बच सकती है।

परफॉर्मेंस के लिए इस लैपटॉप के प्रीमियम मॉडल्स में Apple के M5 Pro और M5 Max चिप्स मिलने की उम्मीद है। कंपनी इसे 14 इंच और 16 इंच की स्क्रीन वाले दो विकल्पों में पेश कर सकती है। हालांकि, इन फीचर्स को लेकर Apple ने अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

यह भी पढ़ें: ChatGPT में कैसे लॉक और अनलॉक करें प्राइवेट चैट? यहां जानें स्टेप-बाय-स्टेप तरीका

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।