भारत में लॉन्च हुई 116.5 इंच की बड़ी स्क्रीन वाली टीवी, मिलेगा सिनेमा हॉल जैसा एक्सपीरियंस, जानें फीचर्स

अगर आप एक ऐसा टीवी चाहते हैं, जो आपको घर में ही सिनेमा हॉल का एहसास कराए, तो यह खबर आपके लिए हो सकती है। दरअसल, Wobble की स्वामित्व वाली कंपनी Indkal टेक्नोलॉजी ने Maximus Series 116.5-inch Google TV 5.0 पेश किया है।

अपडेटेड Sep 03, 2025 पर 8:44 AM
Story continues below Advertisement
Wobble ने लॉन्च किया 116.5-इंच का सबसे बड़ा Google TV

अगर आप एक ऐसा टीवी चाहते हैं, जो आपको घर में ही सिनेमा हॉल का एहसास कराए, तो यह खबर आपके लिए हो सकती है। दरअसल, Wobble की स्वामित्व वाली कंपनी Indkal टेक्नोलॉजी ने Maximus Series 116.5-inch Google TV 5.0 पेश किया है, जिसे कंपनी के मुताबिक भारत में अब तक का सबसे बड़ा कंज्यूमर टेलीविजन बताया जा रहा है। इसका लक्ष्य आपके लिविंग रूम को निजी सिनेमा में बदलना है। ये देश का पहला TV है जो इतनी बड़ी साइज पर QLED और MiniLED टेक्नोलॉजी को कॉम्बिनेशन में लेकर आया है। ये टीवी एंड्रॉयड 14 के साथ Google TV 5.0 पर चलता है। इसमें 4K रेजोल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट है, जिससे नेक्स्ट-जेन कंसोल्स और PCs पर स्मूद गेमिंग मिलती है। अब आइए जानते हैं इसके स्पेसिफिकेशन और कीमत के बारे में।

Wobble Maximus Series TV के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

नया Wobble Maximus Series TV 116.5-inch की जबरदस्त डिस्प्ले के साथ आता है, जो भारत में अब तक का सबसे बड़ा कंज्यूमर टेलीविजन है। इसमें मल्टीपल ऐप्स और कंटेंट प्लेटफॉर्म्स को आसानी से एक्सेस किया जा सकता है। ये देश का पहला TV है जो इतनी बड़ी साइज पर QLED और MiniLED टेक्नोलॉजी को कॉम्बिनेशन में लेकर आया है। इस अप्रोच से क्वांटम डॉट कलर की सटीकता और MiniLED बैकलाइटिंग मिलकर ज्यादा क्लियर टोन और डीप कॉन्ट्रास्ट लेवल्स देते हैं। ये टीवी Android 14 के साथ Google TV 5.0 पर चलता है।


यह डिवाइस Dolby Vision Atmos सपोर्ट करता है, जो इमर्सिव व्यूइंग एक्सपीरियंस ऑफर करता है, और इसमें 2000 nits तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है, जिससे HDR क्वालिटी और विजिबिलिटी दोनों बेहतर रहते हैं। इसमें दो वूफर के साथ एक 240W 6.2.2-चैनल स्पीकर सिस्टम भी शामिल है, इसलिए आपको पहले दिन अलग साउंडबार लेने की जरूरत नहीं है। ये सिनेमा-जैसा ऑडियो प्रोड्यूस करने के लिए डिजाइन किया गया है, जिससे घर में थिएटर-जैसा एक्सपीरियंस मिलता है। गेमर्स के लिए भी इसमें 4K रेजोल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट है, जिससे नेक्स्ट-जेन कंसोल्स और PCs पर स्मूद गेमिंग मिलती है।

Wobble Maximus Series TV की कीमत और उपलब्धता

Wobble Maximus Series तीन स्क्रीन साइज ऑप्शन्स 86-inch, 98-inch और 116-inch में उपलब्ध होगी। हालांकि, कंपनी ने अभी तक Wobble Maximus Series Google TV के ऑफिशियल कीमत की घोषणा नहीं की है।

यह भी पढ़ें: Google ने Gmail यूजर्स को नहीं भेजी कोई Emergency Warning, खबर को बताया फर्जी

Ashwani Kumar Srivastava

Ashwani Kumar Srivastava

First Published: Sep 03, 2025 8:44 AM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।