Xiaomi ने पेश किए 15T सीरीज स्मार्टफोन, Leica कैमरा और 5500mAh बैटरी से है लैस, जानें कीमत

Xiaomi 15T and 15T Pro launched: Xiaomi 15T और Xiaomi 15T Pro को बुधवार यानी 24 सितंबर को म्यूनिख में कंपनी के ग्लोबल लॉन्च इवेंट के दौरान लॉन्च किया गया। ये दोनों फोन MediaTek Dimensity प्रोसेसर और Leica के साथ को-इंजीनियर्ड ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आते हैं।

अपडेटेड Sep 25, 2025 पर 9:29 AM
Story continues below Advertisement
Xiaomi ने पेश किए 15T सीरीज स्मार्टफोन, Leica कैमरा और 5500mAh बैटरी से हैं लैस, जानें कीमत

Xiaomi 15T and 15T Pro launched: अगर आप स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद पॉजिटिव साबित हो सकती है। दरअसल, Xiaomi 15T और Xiaomi 15T Pro को बुधवार यानी 24 सितंबर को म्यूनिख में कंपनी के ग्लोबल लॉन्च इवेंट के दौरान लॉन्च किया गया। ये दोनों फोन MediaTek Dimensity प्रोसेसर और Leica के साथ को-इंजीनियर्ड ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आते हैं। Xiaomi 15T Pro में 6.83-इंच 1.5K AMOLED LIPO स्क्रीन, MediaTek Dimensity 9400+ चिपसेट और 5,500mAh की बैटरी मिलती है। वहीं, Xiaomi 15T में MediaTek Dimensity 8400 Ultra प्रोसेसर और 50-मेगापिक्सल Light Fusion 800 सेंसर मिलता है। अब आइए जानते हैं इनके कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में।

Xiaomi 15T Pro के स्पेसिफिकेशन्स

  • Xiaomi 15T Pro में 6.83-इंच 1.5K (1,280×2,772 पिक्सल) AMOLED LIPO स्क्रीन है, जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट, 447ppi पिक्सल डेंसिटी और 480Hz टच सैम्पलिंग रेट मिलता है। डिस्प्ले को कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन मिली है और ये 3200 nits पीक ब्राइटनेस देने का दावा करता है। यह फोन Xiaomi HyperOS 2 पर चलता है।
  • Xiaomi 15T Pro 3nm ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 9400+ चिपसेट से लैस है, जिसमें 12GB तक LPDDR5X RAM और 1TB तक UFS 4.1 स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है। इसमें 5,500mAh बैटरी दी गई है, जो 90W फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है। फोन का साइज 162.7×77.9×7.96mm है और वजन 210g है।
  • कैमरे की बात करें तो Xiaomi 15T Pro में Leica-ब्रांडेड ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट है, जिसमें Leica Summilux ऑप्टिकल लेंस मिलता है। कैमरा यूनिट में OIS और f/1.62 अपर्चर के साथ 50MP का Light Fusion 900 सेंसर, 5X ऑप्टिकल जूम 50MP टेलीफोटो सेंसर और OIS के साथ और 12MP का अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
  • कनेक्टिविटी के तौर पर इसमें 5G, Wi-Fi 7, USB Type-C, Bluetooth 6, GPS, Galileo, GLONASS, BeiDou, NavIC और एक USB Type-C पोर्ट शामिल हैं। स्मार्टफोन में कई सेंसर्स जैसे accelerometer, ambient light sensor, e-compass, colour temperature sensor, gyroscope, proximity sensor, X-axis linear motor, IR blaster और flicker sensor हैं। इसके अलावा, स्मार्टफोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और AI-बेस्ड फेस अनलॉक फीचर भी है।

Xiaomi 15T के स्पेसिफिकेशन्स

  • स्टैंडर्ड Xiaomi 15T का डिस्प्ले 120Hz तक रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। यह फोन भी वही, सॉफ्टवेयर, डिस्प्ले और फ्रंट कैमरा ऑफर करता है, जो Xiaomi 15T Pro में है और इसमें भी वही IP रेटिंग मिलती है। यह फोन Octa-Core MediaTek Dimensity 8400 Ultra प्रोसेसर पर चलता है, जिसे 12GB तक LPDDR5X RAM और 512GB तक UFS 4.0 स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है।
  • कैमरा के मामले में Xiaomi 15T में Leica-इंजीनियर्ड ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। जिसमें 50MP प्राइमरी कैमरा (ƒ/1.7), अल्ट्रा-वाइड लेंस और टेलीफोटो लेंस शामिल हैं। इसमें 15mm से 92mm तक के फोकल लेंथ रेंज के साथ यह कैमरा सेटअप लैंडस्केप और पोर्ट्रेट दोनों तरह की फोटोग्राफी के लिए बेहतरीन साबित हो सकता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 32MP कैमरा दिया गया है।
  • Xiaomi 15T फोन Xiaomi AISP 2.0 इमेजिंग सिस्टम के साथ आता है। जो कलर, डेप्थ और कॉन्ट्रास्ट को बेहतर बना सकता है। पावर बैकअप के लिए फोन में 5,500mAh की बैटरी मिलती है, जो 67W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
  • कनेक्टिविटी के मामले में Xiaomi 15T, 15T Pro जैसा ही है। इसका साइज 163.2x78.0x7.50mm है और वजन 194g है। नए फोन्स Xiaomi एस्ट्रल कम्युनिकेशन फीचर के साथ आते हैं जिससे यूजर्स बिना सेल्युलर या Wi-Fi नेटवर्क के भी वॉयस कॉल कर सकते हैं।


Xiaomi 15T Pro और Xiaomi 15T की कीमत

Xiaomi 15T Pro के 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत GBP 649 (लगभग 77,000 रुपये) से शुरू होती है। वहीं, 12GB + 512GB और 12GB + 1TB कॉन्फिगरेशन की कीमत GBP 699 (लगभग 83,000 रुपये) और GBP 799 (लगभग 99,000 रुपये) रखी गई है। ये Black, Grey और Mocha Gold कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध है।

स्टैंडर्ड Xiaomi 15T के 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत GBP 549 (लगभग 65,000 रुपये) है। 512GB स्टोरेज वेरिएंट को भी GBP 549 (लगभग 65,000 रुपये) में खरीदा जा सकता है। ये Black, Grey और Rose Gold कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें: सावधान! पब्लिक टॉयलेट में मौजूद हैंड ड्रायर बना सकते हैं आपको बीमार, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।