अगर आप Xiaomi का स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए हो सकती है। दरअसल, Xiaomi 17 Pro और Xiaomi 17 Pro Max गुरुवार को चीन में स्टैंडर्ड Xiaomi 17 हैंडसेट के साथ लॉन्च किए गए। ये फोन Leica-ट्यून ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट्स के साथ आते हैं। ये लाइनअप Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर और Android 16 पर बेस्ड HyperOS 3 पर चलता है। Xiaomi 17 Pro Max में 6.9-इंच और Xiaomi 17 Pro में 6.3-इंच का डिस्प्ले दिया गया है। अब आइए इसके कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में जानते हैं।
Xiaomi 17 Pro Max और Xiaomi 17 Pro की कीमत
Xiaomi 17 Pro Max के 12GB RAM + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 5,999 (लगभग 74,700 रुपये) है। जबकि 16GB RAM + 512GB और 16GB RAM + 1TB वेरिएंट्स की कीमत क्रमशः CNY 6,299 (लगभग 78,500 रुपये) और CNY 6,999 (लगभग 87,200 रुपये) रखी गई है।
वहीं, Xiaomi 17 Pro के 12GB RAM + 256GB की शुरुआती कीमत CNY 4,999 (लगभग 62,300 रुपये) है। इसके 12GB RAM + 512GB, 16GB RAM + 512GB और 16GB RAM + 1TB वेरिएंट्स की कीमत क्रमश: CNY 5,299 (लगभग 66,000 रुपये), CNY 5,599 (लगभग 69,700 रुपये) और CNY 5,999 (लगभग 74,700 रुपये) रखी गई है। Pro मॉडल्स चाल कलर ऑप्शन Black, Cold Smoke Purple, Forest Green, White में सेल किए जाएंगे।
Xiaomi 17 Pro Max और Xiaomi 17 Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
Xiaomi 17 Pro Max में 6.9-इंच का डिस्प्ले दिया गया है, जो 2K रेजोल्यूशन और Xiaomi Dragon Crystal Glass प्रोटेक्शन के साथ आता है। स्मार्टफोन्स के बैक में सेकेंडरी M10 डिस्प्ले है, जिसमें 3,500 निट्स ब्राइटनेस मिलती है। इसका इस्तेमाल अलार्म सेट करने, AI पोर्ट्रेट्स, AI पेट्स और दूसरे फीचर्स के लिए किया जा सकता है। इसमें 7,500mAh बैटरी दी गई है, जो 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है।
'Magic Back Screen' की मदद से यूजर्स रियर मेन कैमरा से सेल्फी ले सकते हैं और दूसरों द्वारा ली गई शॉट्स का प्रीव्यू कर सकते हैं। नया 'Post-it Notes' फीचर उन्हें सिर्फ एक टैप में बैक स्क्रीन पर जरूरी इंफॉर्मेशन पिन करने भी देगा। एक एडिशनल केस लगाने पर ये फोन हैंडहेल्ड गेम कंसोल में भी बदल सकता है।
Xiaomi 17 Pro में 6.3-इंच का मेन डिस्प्ले है। यह हैंडसेट्स Qualcomm के 3nm Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट से लैस हैं, जो 16GB तक RAM और 1TB तक स्टोरेज के साथ आते हैं। ये Android 16-बेस्ड HyperOS 3 पर चलते हैं, जिसमें Dynamic Island जैसा HyperIsland फीचर दिया गया है। यह फोन 6,300mAh बैटरी के साथ आता है, जिसमें 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।
कैमरे की बात करें तो Xiaomi 17 Pro Max और Xiaomi 17 Pro में Leica-ट्यून ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। दोनों फोन्स में 50MP प्राइमरी Light Hunter 950L सेंसर, 50MP अल्ट्रावाइड शूटर और 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस (5x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट के साथ) दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए फोन में 50MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।
दोनों हैंडसेट की थिकनेस 8mm और वजन 192 ग्राम है। Xiaomi 17 Pro Max और Xiaomi 17 Pro दोनों में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। ये फोन्स 5G, 4G, Bluetooth, Wi-Fi, GPS, NFC और USB Type-C कनेक्टिविटी सपोर्ट करते हैं। इनमें UWB (Ultra-Wideband) टेक्नोलॉजी भी मौजूद है।