Xiaomi 17 Ultra: चीनी टेक कंपनी Xiaomi ने अपना लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन Xiaomi 17 Ultra बुधवार को भारत में लॉन्च कर दिया है। इसे Standard Xiaomi 17 मॉडल के साथ पेश किया गया है। ये दोनों फोन 28 फरवरी को स्पेन के बार्सिलोना में हुए एक इवेंट में कुछ चुनिंदा ग्लोबल मार्केट में पहले लॉन्च किए गए थे।
यह फोन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और कंपनी की वेबसाइट पर भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। Xiaomi का दावा है कि उसका नया फोन Leica के 1-इंच LOFIC सेंसर से लैस दुनिया का पहला फोन है। इस हैंडसेट में Leica से ट्यून किया गया ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप भी है। हैंडसेट में ऑक्टा कोर Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट लगा है।
भारत में Xiaomi 17 Ultra की कीमत और उपलब्धता
भारत में Xiaomi 17 Ultra की कीमत 1,39,999 रुपये रखी गई है। यह हैंडसेट 16GB RAM और 512GB इनबिल्ट स्टोरेज वाले एक ही वेरिएंट में उपलब्ध होगा। अगर आप SBI क्रेडिट कार्ड धारक हैं तो आपको इस फोन पर 10,000 रुपये की बैंक छूट भी मिलेगी। 13 मार्च से 17 मार्च तक चलने वाले अर्ली बर्ड ऑफर के तहत, ग्राहक को 19,999 रुपये कीमत का Xiaomi Professional Photography Kit Pro फ्री में मिल सकता है।
नया फ्लैगशिप फोन भारत में 18 मार्च से Amazon और Xiaomi इंडिया के ऑनलाइन स्टोर परबिक्री के लिए उपलब्ध होगा। Xiaomi 17 Ultra, Black और White कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।
Xiaomi 17 Ultra के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
Xiaomi 17 Ultra एक डुअल सिम हैंडसेट है, जो Xiaomi के Android 16 पर बेस्ड HyperOS 3 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। इस फोन में 6.9 इंच का Xiaomi HyperRGB (1,200x2,608 पिक्सल) OLED डिस्प्ले है, जिसमें 120Hz तक की रिफ्रेश रेट, 300Hz तक की टच सैंपलिंग रेट, 3,500 nits तक की पीक ब्राइटनेस, DCI-P3 कलर गैमट, HDR+ कंटेंट सपोर्ट, Dolby Vision और Xiaomi Shield Glass 3.0 प्रोटेक्शन दिया गया है। स्क्रीन में Wet Touch टेक्नोलॉजी भी है, जिससे यूजर्स गीली या नम उंगलियों से भी हैंडसेट का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा यह TÜV Rheinland Low Blue Light, Flicker Free और Circadian Friendly सर्टिफिकेशन के साथ आती है।
Xiaomi 17 Ultra में Qualcomm का 3nm Octa-core Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट लगा है, जिसमें दो परफॉर्मेंस कोर 4.6GHz की अधिकतम क्लॉक स्पीड और छह एफिशिएंसी कोर 3.62GHz की क्लॉक स्पीड पर काम करते हैं। इसमें 16GB LPDDR5x RAM, 512GB UFS 4.1 ऑनबोर्ड स्टोरेज, Adreno GPU और Qualcomm AI इंजन भी है। कंपनी का दावा है कि इसमें IP68 रेटिंग है, जो इसे धूल और पानी से सुरक्षित बनाती है।
कैमरे की बात करें तो, Xiaomi 17 Ultra में Leica से ट्यून किया गया ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 1 इंच के Light Fusion 1050L सेंसर वाला 50MP (f/1.67) का मेन कैमरा, ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) और 23mm के बराबर फोकल लेंथ है। इसके अलावा, इसमें 1/1.4 इंच के Samsung HPE सेंसर वाला 200MP का टेलीफोटो कैमरा, OIS, f/2.39 से f/2.96 अपर्चर और 120x तक डिजिटल जूम क्षमता भी है। तीसरा कैमरा 50MP का (f/2.2) अल्ट्रावाइड है, जिसमें 1/2.75-इंच का Samsung JN5 सेंसर और 115 डिग्री का फील्ड ऑफ व्यू है।
Xiaomi के नए फोन में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 50MP (f/2.2) का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जिसमें 1/2.87 इंच का OV50M सेंसर और 90 डिग्री का फील्ड ऑफ व्यू है। Xiaomi 17 Ultra के रियर कैमरे 8K/30 fps वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं। सेफ्टी के लिए फोन में अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और AI फेस लॉक भी दिया गया है।
Xiaomi 17 Ultra में 6,000mAh की बैटरी है, जो 90W वायर्ड और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, 4G LTE, Wi-Fi 7, Bluetooth 6, NFC, GPS, Galileo, GLONASS, BeiDou, QZSS और NavIC जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। इसमें प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एम्बिएंट लाइट सेंसर, एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप, ई-कंपास और IR ब्लास्टर जैसे सेंसर भी मौजूद हैं। इसका डायमेंशन 162.9x77.6x8.29mm है और इसका वजन लगभग 219 ग्राम है।