Xiaomi Mix Flip 2 Diamond Edition: Xiaomi ने लॉन्च किया Mix Flip 2 का स्पेशल एडिशन, फोन में लगा है डायमंड, जानें कीमत

Xiaomi Mix Flip 2 Diamond Edition: Xiaomi के स्मार्टफोन यूजर्स के लिए बड़ी खबर है। दरअसल, कंपनी ने चीन में Mix Flip 2 का Diamond Edition पेश किया है। ये फोन मिड फ्रेम में लगे लैब-ग्रो डायमंड के साथ आता है। इसमें Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर दिया गया है।

अपडेटेड Aug 23, 2025 पर 2:50 PM
Xiaomi ने लॉन्च किया Mix Flip 2 का स्पेशल एडिशन, फोन में लगा है डायमंड

Xiaomi Mix Flip 2 Diamond Edition: Xiaomi के स्मार्टफोन यूजर्स के लिए बड़ी खबर है। दरअसल, कंपनी ने चीन में Mix Flip 2 का Diamond Edition लॉन्च किया है। ये फोन मिड फ्रेम में लगे लैब-ग्रो डायमंड के साथ आता है। इसमें 6.86-inch का 1.5K AMOLED फोल्डेबल प्राइमरी डिस्प्ले और Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही इस फोन में 5,165mAh की बैटरी है दी गई है। आइए अब आपको बताते हैं Mix Flip 2 के स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के बारे में।

Xiaomi Mix Flip 2 Diamond Edition के फीचर्स

  • Diamond Edition के सारे फीचर्स पुराने Xiaomi Mix Flip 2 जैसे ही हैं। इसमें 6.86-इंच का 1.5K AMOLED फोल्डेबल प्राइमरी डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 3,200 निट्स पीक ब्राइटनेस और 300Hz टच सैंपलिंग रेट सपोर्ट करता है। इसके साथ 4.01-इंच का 1.5K AMOLED कवर स्क्रीन भी है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,200 निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करता है और Dragon Crystal Glass 2.0 प्रोटेक्शन के साथ आता है। फोन अनफोल्ड होने पर इसका डाइमेंशन 166.89×73.8×7.57mm का है और इसका वजन 199 ग्राम है।
  • फोन में Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर दिया गया है, जो 12GB RAM और 512GB तक स्टोरेज के साथ आता है। ये Android 15-बेस्ड HyperOS 2 पर चलता है। फोन में 5,165mAh की बैटरी दी गई है, जो 67W (वायर्ड) और 50W (वायरलेस) फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए 5G, Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4, NavIC, NFC, GPS, Galileo, GLONASS, BeiDou और USB Type-C उपलब्ध है।
  • कैमरे की बात करें तो फोन में Leica-बैक्ड डुअल आउटवर्ड कैमरा यूनिट है, जिसमें 50MP लाइट हंटर 800 मेन सेंसर (OIS के साथ) और 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फ्रंट में 32MP सेंसर दिया गया है।

Xiaomi Mix Flip 2 Diamond Edition: प्राइस और डिजाइन


चीन में Xiaomi Mix Flip 2 Diamond Edition की कीमत CNY 6,999 (लगभग ₹85,200) रखी गई है और यह केवल 12GB + 512GB वेरिएंट में उपलब्ध है। इस लिमिटेड एडिशन मॉडल की खासियत है मिड फ्रेम में क्यूपिड-कट लैब-ग्रो डायमंड, जिसकी असली होने की पुष्टि नेशनल जेमस्टोन टेस्टिंग सेंटर (NGTC) ने की है।

फोन के बैक में क्रोको पैटर्न वाला फॉक्स लेदर और मेटल Xiaomi नेमप्लेट दी गई है। यह हैंडसेट चेरी रेड और ग्लेशियर व्हाइट कलर ऑप्शन में उपलब्ध है और Xiaomi की चीन वेबसाइट से खरीदा जा सकता है।

यह भी पढ़ें: Online Gaming Bill 2025: Dream11 वॉलेट में फंस सकता है आपका पैसा? यहां जानें निकालने का आसान तरीका

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।