आपको तुरंत अपने ऐप को लेटेस्ट वर्जन में अपडेट करना चाहिए ताकि आप इस खतरे से बच सकें
Mi Connect Service ऐप में मिली खामी: सरकार की कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम (CERT-In) ने Xiaomi के Mi Connect Service ऐप में एक गंभीर भेद्यता का पता लगाया है। इस खामी का फायदा उठाकर हैकर्स आपके डिवाइस पर अनधिकृत पहुंच प्राप्त कर सकते हैं।
डिवाइस पर अनधिकृत पहुंच का खतरा: CERT-In के बुलेटिन में कहा गया है कि इस सुरक्षा खामी के कारण हमलावर आपके Xiaomi डिवाइस को हैक कर सकते हैं। वे आपके फोन या अन्य डिवाइस पर मौजूद संवेदनशील डेटा तक पहुंच सकते हैं और आपकी जानकारी चुरा सकते हैं।
वेरिफिकेशन लॉजिक में है गड़बड़ी: रिपोर्ट के अनुसार, Mi Connect Service ऐप में वेरिफिकेशन लॉजिक में एक बड़ी खामी पाई गई है। इस खामी के कारण हैकर्स सुरक्षा प्रतिबंधों को आसानी से बायपास कर सकते हैं, जिससे आपके डिवाइस की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है।
इन वर्जन वाले रहें सावधान: यदि आपके Xiaomi डिवाइस में Mi Connect ऐप का वर्जन 3.1.895.10 या उससे पहले का है, तो आपको विशेष रूप से सावधान रहने की जरूरत है। आपको तुरंत अपने ऐप को लेटेस्ट वर्जन में अपडेट करना चाहिए ताकि आप इस खतरे से बच सकें।
ऐप को तुरंत करें अपडेट: अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी Xiaomi यूजर्स को सलाह दी जाती है कि वे अपने Mi Connect ऐप को जल्द से जल्द अपडेट कर लें। कंपनी ऐप स्टोर पर इसका अपडेटेड वर्जन जारी कर चुकी है, जिसे आप आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।
सिर्फ फोन ही नहीं, ये डिवाइस भी खतरे में: यह सुरक्षा चेतावनी सिर्फ Xiaomi के स्मार्टफोन यूजर्स के लिए ही नहीं है, बल्कि उन लोगों के लिए भी है जो कंपनी के टीवी और लैपटॉप इस्तेमाल करते हैं। ऐसा माना जा रहा है कि ये डिवाइस भी इस सुरक्षा खामी से प्रभावित हो सकते हैं।
निजता और डेटा सुरक्षा पर खतरा: इस सुरक्षा खामी के चलते Xiaomi यूजर्स की निजता और डेटा सिक्योरिटी खतरे में पड़ सकती है। हैकर्स आपके पर्सनल डेटा, जैसे फोटो, वीडियो और अन्य संवेदनशील जानकारी तक पहुंच सकते हैं।