जब बादल बुलाए तो निकल पड़े, इंडिया की इन 8 मानसून डेस्टिनेशन पर छुट्टियां बिताने!

भारत में मानसून का मौसम जून में कई टूरिस्ट डेस्टिनेशन को बेहद खूबसूरत और जादुई बना देता है। केरल की बैकवॉटर, मुन्नार की हरियाली, मेघालय और शिलॉन्ग की बादलों से ढकी वादियां, कर्नाटक का कूर्ग, हिमाचल प्रदेश का मनाली, राजस्थान का माउंट आबू और महाराष्ट्र का लोनावला इस मौसम में खास आकर्षण का केंद्र बन जाते हैं। बारिश की बूंदें, झरने और ठंडी हवाएं इन जगहों की सुंदरता को और बढ़ा देती हैं। यह समय नेचर लवर और टूरिस्ट के लिए सबसे बेहतरीन माना जाता है। मानसून में इन जगहों की ट्रेवलिंग एक यादगार और रोमांचक एक्सपीरियंस देती है।

अपडेटेड May 30, 2026 पर 8:00 AM
Story continues below Advertisement

भारत में मानसून का मौसम जून के महीने से ही अपनी खूबसूरत शुरुआत कर देता है, जो देश के कई टूरिस्ट डेस्टिनेशन को एक जादुई रूप में बदल देता है। बारिश की पहली बूंदें जब पहाड़ों, झीलों और हरियाली पर गिरती हैं तो सीन बेहद मनमोहक हो जाता है। इस समय कई जगहें और अट्रेक्टिव लगने लगती हैं। ठंडी हवाएं, बहते झरने और बादलों से ढकी वादियां ट्रैवलर को एक अलग ही अनुभव देती हैं। यही कारण है कि जून का मानसून भारत में घूमने के लिए सबसे खास और यादगार समय माना जाता है आइये कुछ ऐसी ही जगहों के बारे में जानते है:

1. मेघालय 


This may contain: an aerial view of a waterfall surrounded by trees

मेघालय को “बादलों का घर” कहा जाता है और मानसून में यह और भी सुंदर हो जाता है। चेरापूंजी और मॉसिनराम में भारी बारिश होती है जो सीन को खास बनाती है। झरने और हरियाली यहां की खूबसूरती को बढ़ाते हैं। यह जगह एडवेंचर और नेचर दोनों के लिए बेहतरीन है। रुकने के लिए होटल, होमस्टे और गेस्ट हाउस आसानी से मिल जाते हैं। यहां प्राकृतिक व्यू वाले होमस्टे बहुत पॉपुलर हैं और खर्च ₹1200 – ₹3000 प्रति व्यक्ति प्रति रात लगभग है

2. माजुली आइलैंड, असम

This may contain: a boat floating on top of a body of water next to tall rock formations in the ocean

माजुली आइलैंड भारत के असम राज्य में स्थित दुनिया का सबसे बड़ा नदी आइलैंड माना जाता है, जो ब्रह्मपुत्र नदी के बीच में बसा हुआ है। यह जगह अपनी प्राकृतिक सुंदरता, शांत वातावरण और समृद्ध संस्कृति के लिए बहुत प्रसिद्ध है। चारों तरफ पानी और हरियाली से घिरा यह द्वीप मानसून के समय और भी खूबसूरत हो जाता है, यहां होमस्टे और इको-लॉज मिलते हैं, जो स्थानीय संस्कृति का अनुभव कराते हैं। जिसका खर्च ₹800 – ₹2000 प्रति व्यक्ति प्रति रात है

3.  वायनाड, केरल 

This may contain: there is a waterfall in the middle of this lake with trees on both sides and a boat at the bottom

वायनाड केरल का एक बेहद सुंदर हिल स्टेशन है, जो मानसून के दौरान और भी हरा-भरा और अट्रेक्टिव हो जाता है। जून की बारिश में यहां की पहाड़ियां, घने जंगल और चाय के बागान एक जादुई दृश्य प्रस्तुत करते हैं। एडक्कल गुफाएं, सूचिपारा वॉटरफॉल और बाणासुरा सागर डैम जैसे स्थान टूरिस्ट को खास एक्सपीरियंस देते हैं। यहां जंगल रिसॉर्ट, इको-स्टे और होमस्टे मिलते हैं। जिसका खर्च ₹1300 – ₹3200 प्रति व्यक्ति प्रति रात लगभग है

4. चिकमंगलूर, कर्नाटक

This contains: I will make ai generated photos like the keywords nature,flowers, lakes etc

कर्नाटक का चिकमंगलूर राज्य के दक्षिण-पश्चिम में 'मुल्लयनगिरि' पहाड़ियों की तलहटी में बसा एक बेहद खूबसूरत और शांत हिल स्टेशन है। इसे भारत में कॉफी की खेती का जन्मस्थान माना जाता है और इसलिए इसे "लैंड ऑफ कॉफी" भी कहा जाता है यहां होमस्टे (कॉफ़ी बागानों के बीच) और रिज़ॉर्ट अवेलेबल है जिसका खर्च ₹3,000 से ₹5,500 प्रतिव्यक्ति लगभग है

5. माउंट आबू, राजस्थान 

Story pin image

राजस्थान का यह एकमात्र हिल स्टेशन मानसून में बेहद खूबसूरत हो जाता है। यहां की हरियाली और झीलें बारिश में चमक उठती हैं। नक्की झील का सीन टूरिस्ट को खास अट्रैक्ट करता है। गर्मी से राहत पाने के लिए यह अच्छी जगह है। यहां होटल, हेरिटेज स्टे और रिसॉर्ट उपलब्ध हैं। जिसका खर्च ₹1000 – ₹2500 प्रति व्यक्ति प्रति रात है

6. कूर्ग, कर्नाटक  

Story pin image

कर्नाटक का कूर्ग अपनी कॉफी प्लांटेशन और हरियाली के लिए प्रसिद्ध है। बारिश में यहां का वातावरण और भी रोमांटिक हो जाता है। झरने और पहाड़ इसे खास बनाते हैं। यह जगह नेचर लवर के लिए स्वर्ग जैसी है। अबी फॉल्स, इरुप्पु फॉल्स और कावेरी नदी का दृश्य मानसून में बेहद मनमोहक हो जाता है। यहां कॉफी एस्टेट स्टे और नेचर रिसॉर्ट बहुत मशहूर हैं। जिसका खर्च ₹1500 – ₹3500 प्रति व्यक्ति प्रति रात

7.  केरल बैकवॉटर 

Story pin image

जून में केरल की बैकवॉटर बारिश की बूंदों से और भी खूबसूरत हो जाती हैं। हरे-भरे नारियल के पेड़ और शांत पानी का सीन टूरिस्ट को अट्रेक्टिव करता है। हाउसबोट की सवारी मानसून में एक अलग अनुभव देती है। यह जगह मानसून टूरिज्म के लिए सबसे पॉपुलर मानी जाती है। यहाँ हाउसबोट स्टे सबसे खास होता है। डीलक्स और प्राइवेट हाउसबोट भी मिलती हैं। जिसका खर्च ₹2000 – ₹5000 प्रति व्यक्ति प्रति रात लगभग है

8. गोवा

Story pin image

मानसून में गोवा का समुद्री किनारा एक अलग ही शांत और प्राकृतिक रूप में दिखाई देता है, जहां भीड़ कम होने से वातावरण और अधिक सुकूनभरा हो जाता है। बारिश की बूंदें जब अरब सागर की लहरों पर गिरती हैं तो पूरा दृश्य बेहद रोमांचक और मनमोहक लगने लगता है  यहां रिसॉर्ट, हिल व्यू होटल और होमस्टे उपलब्ध हैं। जिसका खर्च: ₹1500 – ₹3500 प्रति व्यक्ति प्रति रात लगभग है

9. शिलॉन्ग

This may contain: two people in a boat on the water with dolphins and other animals near by at sunset

शिलॉन्ग में मानसून के दौरान ठंडी हवाएं और हल्की बारिश का आनंद मिलता है। यहां के झरने और पहाड़ टूरिस्ट को अट्रेक्टिव करते हैं। लेक और हिल्स का सीन बेहद मनमोहक होता है। जून में यह जगह घूमने के लिए परफेक्ट मानी जाती है। यहां बजट होटल से लेकर प्रीमियम स्टे तक मिलते हैं। लेक व्यू होटल बहुत पसंद किए जाते हैं। जिसका खर्च ₹1200 – ₹2800 प्रति व्यक्ति प्रति रात है

भारत में मानसून के दौरान जून का महीना नेचर की सुंदरता को अपने सबसे खूबसूरत रूप में प्रस्तुत करता है। इस समय ये सभी जगहें अपनी हरियाली, झरनों और ठंडे मौसम के कारण बहुत अट्रेक्टिव लगती हैं। ये स्थान न केवल नेचुरल ब्यूटी ते हैं, बल्कि ट्रैवलर को शांति और सुकून का एक्सपीरियंस भी कराते हैं। मानसून में ट्रैवल करना एक यादगार और रोमांचक एक्सपीरियंस बन जाता है। इसलिए कहा जा सकता है कि भारत में जून का मानसून घूमने-फिरने के लिए सबसे बेहतरीन समय है तो आप भी अपनी अगली ट्रिप के लिए इन शानदार जगहों पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।