लगेज की नहीं होगी टेंशन, लॉन्ग ड्राइव और रोड ट्रिप के लिए बेस्ट हैं ये 5 गाड़ियां
फैमिली ट्रिप के दौरान बड़ा और प्रैक्टिकल बूट स्पेस काफी काम आता है, क्योंकि इसमें सूटकेस, बैकपैक, स्ट्रॉलर, स्नैक्स और दूसरे जरूरी सामान आसानी से रखे जा सकते हैं. सिर्फ लीटर में दी गई क्षमता ही नहीं, बल्कि बूट का चौड़ा और सीधा डिजाइन भी मायने रखता है, आपकी प्रायोरिटी ऐसी SUV खरीदने की है जो परिवार के साथ लंबी जर्नी में ज्यादा सामान आराम से ले जा सके, तो ज्यादा और बेहतर तरीके से इस्तेमाल होने वाला बूट स्पेस देने वाली मिड-साइज SUV आपके लिए सबसे अच्छा ऑप्शन साबित हो सकती हैं.
फैमिली रोड ट्रिप का मजा तभी पूरा आता है, जब सामान रखने की टेंशन न हो। हर बैग को एडजस्ट करने की जुगाड़ करने की बजाय अगर कार में बड़ा और आसानी से इस्तेमाल होने वाला बूट स्पेस मिले, तो सफर कहीं ज्यादा आरामदायक बन जाता है। इसलिए मिड-साइज़ SUV खरीदते समय सिर्फ लुक्स या फीचर्स ही नहीं, डिक्की की जगह भी जरूर देखनी चाहिए।
होंडा एलिवेट - (बूट स्पेस: 458 लीटर)
होंडा एलिवेट का बूट स्पेस का सीधा और चौड़ा डिजाइन इसे बेहद प्रैक्टिकल बनाता है। फ्लैट फ्लोर और बड़े बूट ओपनिंग की वजह से बड़े सूटकेस आसानी से अंदर रखे जा सकते हैं और सामान जमाने में भी परेशानी नहीं होती। फैमिली ट्रिप के दौरान इसमें एक बड़ा सूटकेस, एक मीडियम सूटकेस, एक केबिन बैग, साथ में कुछ डफल बैग और बैकपैक आराम से रखे जा सकते हैं। जरूरत पड़ने पर 60:40 स्प्लिट रियर सीट फोल्ड करने से बूट स्पेस करीब 1,220 लीटर तक बढ़ जाता है। इसके अलावा कम्फर्टेबल राइड, स्मूद पेट्रोल इंजन, होंडा सेंसिंग ADAS, 10.25-इंच टचस्क्रीन, वायरलेस कनेक्टिविटी और सनरूफ जैसे फीचर्स इसे लंबी हाईवे ड्राइव के लिए बेहतरीन ऑप्शन बनाते हैं।
टाटा कर्व - (बूट स्पेस: 500 लीटर)
कूपे-स्टाइल डिजाइन होने के बावजूद टाटा कर्व का 500 लीटर का बूट स्पेस इस सेगमेंट में सबसे बड़े ऑप्शन में गिना जाता है। इसका गहरा और चौड़ा बूट आसानी से एक बड़ा सूटकेस, दो केबिन सूटकेस और कई बैकपैक या डफल बैग समा सकता है। अगर ज्यादा सामान ले जाना हो, तो पीछे की 60:40 स्प्लिट सीट फोल्ड करके करीब 1,150 लीटर तक जगह बनाई जा सकती है। इसका प्रीमियम केबिन, पैनोरमिक सनरूफ, पावर्ड टेलगेट, वेंटिलेटेड सीट्स, 360-डिग्री कैमरा, डुअल स्क्रीन और लेवल-2 ADAS जैसे फीचर्स रोड ट्रिप को और भी कम्फर्टेबल बना देते हैं।
सिट्रॉएन बसॉल्ट - (बूट स्पेस: 470 लीटर)
सिट्रॉएन बसॉल्ट का 470 लीटर का बूट स्पेस इसकी सबसे बड़ी खूबियों में से एक है। इसका लिफ्टबैक-स्टाइल टेलगेट सामान रखना और निकालना काफी आसान बना देता है, खासकर बड़े सूटकेस के लिए। इसमें एक बड़ा सूटकेस, दो मीडियम सूटकेस और कुछ बैकपैक आसानी से रखे जा सकते हैं। रियर सीट फोल्ड करने के बाद करीब 1,080 लीटर तक जगह मिलती है, जिससे कैंपिंग गियर या बड़े ट्रैवल बैग ले जाना आसान हो जाता है। इसके अलावा कम्फर्टेबल सस्पेंशन, 10.25-इंच टचस्क्रीन, वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसी सुविधाएं लंबी जर्नी को ज्यादा कम्फर्टेबल बनाती हैं।
एमजी एस्टोर -(बूट स्पेस: 448 लीटर)
एमजी एस्टोर का 448 लीटर का बूट भले ही कुछ दूसरी SUVs से थोड़ा छोटा हो, लेकिन इसका लो लोडिंग लिप भारी सामान रखना आसान बना देता है। इसमें एक बड़ा सूटकेस, एक मीडियम सूटकेस और एक केबिन बैग आराम से आ जाता है। जरूरत पड़ने पर 60:40 स्प्लिट सीट फोल्ड करके करीब 1,020 लीटर तक जगह मिल जाती है। इसके साथ मिलने वाली वेंटिलेटेड सीट्स, पैनोरमिक सनरूफ, 360-डिग्री कैमरा, लेवल-2 ADAS, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और 10.1-इंच टचस्क्रीन इसे एक प्रीमियम फैमिली SUV बनाते हैं।
टाटा सिएरा - (बूट स्पेस: 450 लीटर)
टाटा सिएरा को खास तौर पर प्रैक्टिकल यूज को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। इसका बड़ा बूट ओपनिंग और नीचे रखा गया लोडिंग फ्लोर भारी सामान रखने में काफी मदद करता है। इसमें स्लाइडिंग पार्सल ट्रे दी गई है, जिसे हटाने पर बूट स्पेस 600 लीटर से भी ज्यादा हो जाता है। इसमें एक बड़ा सूटकेस, एक मीडियम सूटकेस, एक केबिन बैग और कई डफल बैग आसानी से रखे जा सकते हैं। पीछे की सीटें फोल्ड करने पर कुल स्पेस करीब 1,257 लीटर तक पहुंच जाता है। ट्रिपल डिजिटल डिस्प्ले, पैनोरमिक ग्लास रूफ, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और लेवल-2 ADAS जैसे फीचर्स इसे लंबी फैमिली रोड ट्रिप के लिए शानदार बनाते हैं।
रेनॉ डस्टर - (बूट स्पेस: 518 लीटर)
अगर सिर्फ बूट स्पेस की बात करें, तो रेनॉ डस्टर इस लिस्ट में सबसे आगे है। इसका 518 लीटर का चौड़ा और लगभग चौकोर बूट बड़े सूटकेस और दूसरे सामान को बिना किसी परेशानी के रखने की सुविधा देता है। इसमें दो बड़े सूटकेस, दो मीडियम सूटकेस और कई बैकपैक या डफल बैग आसानी से रखे जा सकते हैं। 60:40 स्प्लिट सीट फोल्ड करने के बाद इसकी क्षमता बढ़कर करीब 1,696 लीटर हो जाती है, जो इस लिस्ट में सबसे ज्यादा है। कम्फर्टेबल सस्पेंशन, पैनोरमिक सनरूफ, डुअल डिजिटल डिस्प्ले, वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी और ADAS जैसे फीचर्स इसे लंबी दूरी की फैमिली ट्रिप के लिए सबसे मजबूत ऑप्शन में शामिल करते हैं।
रोड ट्रिप के लिए परफेक्ट
अगर आपका फोकस ज्यादा सामान ले जाने पर है, तो रेनॉ डस्टर सबसे बेहतर ऑप्शन साबित होती है। वहीं टाटा कर्व और सिट्रॉएन बसॉल्ट भी बड़े और प्रैक्टिकल बूट स्पेस के साथ शानदार ऑप्शन हैं। अगर आप बूट स्पेस के साथ कम्फर्टेबल केबिन, अच्छे फीचर्स और स्मूद ड्राइविंग का बैलेंस चाहते हैं, तो होंडा एलिवेट, टाटा सिएरा और एमजी एस्टोर भी बेहतरीन फैमिली SUVs हैं। इसके अलावा ह्यून्दे क्रेटा और किआ सेल्टॉस जैसी मिड-साइज SUVs भी अच्छी बूट केपेसिटी और फैमिली-फ्रेंडली फीचर्स के कारण इस सेगमेंट में मजबूत दावेदार मानी जाती हैं।
ध्यान रखें
SUV खरीदते समय सिर्फ बूट स्पेस के आंकड़ों पर भरोसा करना सही नहीं है। कई बार कम लीटर वाला लेकिन चौड़ा और सही आकार का बूट ज्यादा सामान आसानी से रख लेता है। इसलिए बूट ओपनिंग कितनी चौड़ी है, लोडिंग फ्लोर कितना सपाट है, लोडिंग लिप कितनी ऊंची है, व्हील आर्च कितनी जगह घेरते हैं और क्या पीछे की सीटें 60:40 स्प्लिट होकर फोल्ड होती हैं, इन सभी बातों पर ध्यान देना चाहिए। यही चीजें असल में डेली यूज और रोड ट्रिप के दौरान फर्क पैदा करती हैं।