Get App

आंखों को नहीं होगा यकीन! भारत की 7 खूबसूरत झीलें जो किसी पेंटिंग जैसी दिखती हैं

बड़ी और भीड़भाड़ वाली पहाड़ी जगहों पर घूमने का मजा कई बार लोगों की भीड़ और लंबी लाइनों की वजह से कम हो जाता है। ऐसे में अगर आप छुट्टी के दौरान शांति, ठंडी हवा और खूबसूरत नजारों के बीच कुछ सुकून भरे पल बिताना चाहते हैं, तो इस बार झील किनारे घूमने का प्लान बना सकते हैं। भारत में कई ऐसी खूबसूरत झीलें हैं, जहां का साफ पानी, हरियाली और आसपास का शांत माहौल आपको कुछ समय के लिए रोज की भागदौड़ से दूर कर सकता है। ऐसी ही खूबसूरत झीलें है जहां आप अगली छुट्टी में सुकून भरा समय बिता सकते हैं।

Roopali Sharmaअपडेटेड Sep 16, 2026 पर 9:26 AM
आंखों को नहीं होगा यकीन! भारत की 7 खूबसूरत झीलें जो किसी पेंटिंग जैसी दिखती हैं

पहाड़ों की भीड़ और मशहूर हिल स्टेशनों की लंबी लाइन के बजाय कुछ शांत और खूबसूरत जगहों पर घुमा जा सकता है। भारत में कई ऐसी झीलें हैं, जो अपनी प्राकृतिक खूबसूरती और शांत माहौल के लिए जानी जाती हैं। यहां ठंडी हवा, साफ पानी और आसपास के सुंदर नजारे आपको सुकून का एहसास करा सकते हैं। आप भीड़ से दूर प्रकृति के बीच समय बिताना चाहते हैं, तो ये झीलें आपके अगले वेकेशन के लिए अच्छी डेस्टिनेशन बन सकती हैं।

पराशर झील

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में स्थित पराशर झील अपनी खूबसूरती और शांत माहौल के लिए जानी जाती है। इस झील में एक छोटा सा तैरता आइलैंड है, जो समय के साथ अपनी जगह बदलता रहता है। चारों तरफ धौलाधार की पहाड़ियां और पास में बना पुराना लकड़ी का मंदिर इस जगह की खूबसूरती बढ़ाते हैं। यह जगह ट्रेकिंग और नेचर पसंद करने वालों के लिए अच्छी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें