कार से लॉन्ग ड्राइव पर निकलना एक शानदार एक्सपीरियंस होता है। रास्ते में नए शहर, खूबसूरत नजारे और अपनी पसंद का म्यूजिक सफर को और भी मजेदार बना देते हैं। लेकिन जब जर्नी कई घंटों या सैकड़ों किलोमीटर की हो, तो रास्ते में छोटी-छोटी परेशानियां भी सामने आ सकती हैं। कभी फोन की बैटरी खत्म होने लगती है, कभी टायर में हवा कम हो जाती है या फिर रात के समय रास्ता देखने में दिक्कत हो सकती है। ऐसी छोटी परेशानियां ट्रिप को स्ट्रेस्फुल बना सकती है।
इसलिए रोड ट्रिप पर निकलने से पहले कार की अच्छी तैयारी करना जरूरी है। आपको अपनी कार में ढेर सारे गैजेट्स रखने की जरूरत नहीं है, बल्कि कुछ ऐसी एक्सेसरीज चुननी चाहिए जो जरूरत पड़ने पर सच में काम आएं। सही तैयारी के साथ आप लंबी ड्राइव को ज्यादा आरामदायक, आसान और बेफिक्र तरीके से एंजॉय कर सकते हैं।
कार में कई लोग सफर कर रहे हैं, तो मल्टी-पोर्ट चार्जर लेना बेहतर रहेगा। इससे एक साथ फोन, टैबलेट या दूसरे जरूरी डिवाइस चार्ज किए जा सकते हैं। नए फोन के लिए USB-C पावर डिलीवरी वाला चार्जर भी अच्छा ऑप्शन हो सकता है। रोड ट्रिप में फोन का इस्तेमाल सामान्य दिनों के मुकाबले ज्यादा होता है। नेविगेशन, GPS, म्यूजिक, कॉल और इंटरनेट चलाने से फोन की बैटरी तेजी से कम हो सकती है। ऐसे में एक अच्छा फास्ट कार चार्जर सफर में काफी काम आता है।
3. पोर्टेबल टायर इन्फ्लेटर
लंबी रोड ट्रिप में टायर की हवा कम होना एक आम परेशानी हो सकती है। ऐसा इन्फ्लेटर चुनना अच्छा रहता है जिसमें डिजिटल प्रेशर स्क्रीन हो, ताकि आपको पता रहे कि टायर में कितनी हवा भरी जा रही है। ऑटोमैटिक शट-ऑफ वाला मॉडल भी अच्छा होता है, क्योंकि प्रेशर आने पर यह खुद बंद हो जाता है। यदि रास्ते में पास में पेट्रोल पंप या पंचर की दुकान नहीं है, तो पोर्टेबल टायर इन्फ्लेटर काफी मदद कर सकता है। इसकी मदद से जरूरत पड़ने पर टायर में हवा भरकर गाड़ी को सेफ जगह या नजदीकी सर्विस सेंटर तक ले जाने में आसानी हो सकती है।
4. टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम
लंबी दूरी की ट्रिप में टायर का सही प्रेशर बनाए रखना बहुत जरूरी है। टायर में हवा कम या ज्यादा होने पर गाड़ी चलाने में परेशानी हो सकती है और टायर भी जल्दी खराब हो सकते हैं। टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम यानी TPMS आपको टायर के प्रेशर पर नजर रखने में मदद करता है और जरूरत पड़ने पर अलर्ट दे सकता है। आपकी कार में पहले से TPMS दिया गया है, तो रोड ट्रिप से पहले यह जरूर देख लें कि सिस्टम सही तरीके से काम कर रहा है। जिन कारों में यह सुविधा नहीं है, उनमें आफ्टरमार्केट TPMS लगाया जा सकता है।
रोड ट्रिप के दौरान डैश कैम भी एक काम की एक्सेसरी है। यह गाड़ी के सामने की सड़क की वीडियो रिकॉर्डिंग करता रहता है। यदि रास्ते में कोई दुर्घटना, ट्रैफिक की घटना या किसी तरह का विवाद हो जाए, तो कैमरे में रिकॉर्ड हुई फुटेज घटना को समझने में मदद कर सकती है। डैश कैम खरीदते समय वीडियो की क्वालिटी, नाइट रिकॉर्डिंग और वाइड एंगल जैसे फीचर्स पर ध्यान दें। यदि ज्यादा कवरेज चाहिए, तो ऐसा मॉडल भी लिया जा सकता है जिसमें आगे और पीछे दोनों तरफ कैमरे हों। साथ ही, इसमें अच्छी क्वालिटी का मेमोरी कार्ड इस्तेमाल करना जरूरी है, क्योंकि डैश कैम लंबे समय तक लगातार रिकॉर्डिंग करता है।
रोड ट्रिप के लिए इमरजेंसी सामान
रोड ट्रिप पर निकलने से पहले कार को गैजेट्स से भरने की जरूरत नहीं है। कुछ जरूरी और काम की चीजें साथ हों तो लंबी ड्राइव काफी आसान हो सकती है। कार में सफर शुरू करने से पहले टायर का प्रेशर, स्पेयर टायर, ब्रेक, लाइट, वाइपर और जरूरी फ्लूइड जरूर चेक कर लें। रास्ते में नेटवर्क कमजोर रहने वाला है, तो जरूरी मैप पहले ही फोन में डाउनलोड करके रखें।
दूर या सुनसान जगहों की रोड ट्रिप के लिए कुछ बेसिक इमरजेंसी सामान भी साथ रखना अच्छा है। पंचर रिपेयर किट, जैक, व्हील स्पैनर, टॉर्च, फर्स्ट-एड किट, वॉर्निंग ट्रायंगल और जरूरी टूल्स जरूरत पड़ने पर काफी काम आ सकते हैं। कोशिश करें कि ये सामान ऐसी जगह रखें जहां जरूरत के समय आसानी से मिल जाए। सही तैयारी के साथ छोटी-मोटी परेशानी आपका पूरा सफर खराब नहीं कर पाएगी।