बिना इंटरनेट भी नहीं बोर होगा सफर, बैग में पैक करें ये 5 काम के गैजेट्स!

बिना वाई-फाई या 4G-5G नेटवर्क वाले एरिया में सफर करते समय परेशानी हो सकती है, जब हमें मनोरंजन या जरूरी जानकारी के लिए इंटरनेट की आदत होती है चिंता और बढ़ जाती है। लेकिन थोड़ी तैयारी के साथ इस परेशानी को काफी हद तक कम किया जा सकता है। ट्रैवल से पहले आप जरूरी चीजें ऑफलाइन सेव करके और कुछ छोटे काम के गैजेट्स साथ रख सकते है। इससे नेटवर्क न होने पर भी आप अपना समय आसानी से बिता सकते हैं जिससे जरूरी चीजों के लिए इंटरनेट पर डिपेंड नहीं रहना पड़ेगा।

अपडेटेड Sep 01, 2026 पर 10:43 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

आजकल ज्यादातर कॉफी शॉप, होटल और शहरों में फ्री वाई-फाई के साथ 4G और 5G नेटवर्क आसानी से मिल जाता है। लेकिन जैसे-जैसे आप शहरों से दूर पहाड़ों, जंगलों या दूसरी दूर-दराज की जगहों पर जाते हैं, नेटवर्क मिलना मुश्किल हो सकता है। ऐसे में इंटरनेट न होने पर चिंता होने लगती है, क्योंकि हमें रास्ते, मैप, जानकारी और कई जरूरी कामों के लिए इंटरनेट की आदत हो गई है।

लेकिन बिना इंटरनेट के सफर में अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। कुछ छोटे और काम के गैजेट्स ऐसे हैं, जो नेटवर्क न होने पर भी आपके काफी काम आ सकते हैं या जरूरत पड़ने पर कनेक्टिविटी देने में मदद कर सकते हैं। यदि आप ऐसी जगह घूमने जा रहे हैं जहां लगे कि 4G, 5G या वाई-फाई नहीं मिलेगा, तो घर से निकलने से पहले ही जरूरी गैजेट्स अपने बैग में रख लें।

 compact


1. Backbone One USB-C, 2nd Gen

यदि आपको ट्रेवलिंग में गेम खेलना पसंद है, तो Backbone One आपके फोन को छोटे गेमिंग कंसोल जैसा बना सकता है। इसे फोन के साथ जोड़ना आसान है और इसमें गेम खेलने के लिए अलग-अलग कंट्रोल दिए गए हैं। इसका USB-C मॉडल कई Android फोन के साथ काम करता है। इसमें जिन गेम्स में ऑफलाइन खेलने का ऑप्शन है, उन्हें बिना इंटरनेट के भी खेल सकते हैं। इसका डिजाइन छोटा और हल्का होने से इसे ट्रैवल बैग में आसानी से रख सकते है। लंबे सफर में नेटवर्क न होने पर भी यह आपका अच्छा टाइमपास बन सकता है।

2. Kindle Paperwhite

आप यदि ट्रैवल में किताबें पढ़ना पसंद करते है, तो Kindle Paperwhite एक अच्छा ट्रैवल साथी बन सकता है। इसमें आप अपनी किताबें पहले से डाउनलोड करके रख सकते हैं और बाद में बिना इंटरनेट के भी पढ़ सकते हैं। इसकी स्क्रीन आंखों के लिए कागज जैसी पढ़ने का एक्सपीरियंस देती है और बैटरी भी लंबे समय तक चलती है। इसका साइज भी ज्यादा बड़ा नहीं है, इसलिए इसे बैग में आसानी से रखा जा सकता है। लंबी ट्रेन, फ्लाइट या रोड ट्रिप में यह आपका अच्छा टाइमपास बन सकता है। नेटवर्क न होने पर भी आप अपनी पसंदीदा किताबें आराम से पढ़ सकते हैं।

3. Fujifilm Instax Mini Link 3

ट्रिप में खींची गई फोटो को तुरंत प्रिंट करके किसी के साथ शेयर करना चाहते हैं, तो Fujifilm Instax Mini Link 3 अच्छा गैजेट है। यह एक छोटा फोटो प्रिंटर है, जो आपके फोन से फोटो लेकर उसे तुरंत प्रिंट कर देता है। फोटो प्रिंट होने में सिर्फ एक मिनट लगता है और कुछ समय बाद फोटो पूरी तरह तैयार हो जाती है। इसमें फोटो प्रिंट करने के लिए इंटरनेट या वाई-फाई की जरूरत नहीं पड़ती। इससे आप सफर की खूबसूरत यादों को तुरंत फोटो से अपने साथ रख सकते हैं।

4. HiBy R4 डिजिटल ऑडियो प्लेयर

आजकल ज्यादातर लोग फोन पर ही गाने सुनते हैं, लेकिन लंबी जर्नी में ये म्यूजिक प्लेयर काफी काम आ सकता है। HiBy R4 म्यूजिक पसंद करने वालों के लिए बनाया गया है। इसमें आप पहले से डाउनलोड किए हुए गाने बिना इंटरनेट के सुन सकते हैं। इसमें 3.5mm और 4.4mm हेडफोन जैक के साथ अच्छी ऑडियो क्वालिटी मिलती है। इसकी स्टोरेज भी बढ़ाई जा सकती है, इसलिए आप इसमें अपनी पसंद के काफी सारे गाने और वीडियो रख सकते हैं।

5. Kingston XS1000 2TB पोर्टेबल SSD

यदि आप लंबे सफर पर जा रहे हैं और अपने साथ बहुत सारी फिल्में, फोटो, वीडियो या जरूरी फाइलें रखना चाहते हैं, तो पोर्टेबल SSD काफी काम की चीज हो सकती है। Kingston XS1000 छोटा है, इसलिए इसे बैग में आसानी से रखा जा सकता है। इसमें 2TB तक डेटा स्टोर किया जा सकता है और यह सामान्य हार्ड ड्राइव के मुकाबले काफी तेज काम करता है। आप इसमें अपना जरूरी डेटा पहले से सेव करके रख सकते हैं और इंटरनेट न होने पर भी उसे इस्तेमाल कर सकते हैं।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।