Get App

लैंडिंग के वक्त नहीं हटेगी खिड़की से नजर! भारत के इन एयरपोर्ट पर दिखते हैं शानदार नजारे

भारत में कई खूबसूरत एयरपोर्ट है जहां उतरते ही इसका शानदार नजारा देखने को मिल जाता है। कहीं विमान की खिड़की से बर्फ से ढके पहाड़ दिखाई देते हैं, तो कहीं नीला पानी, गहरी घाटियां और हरियाली मन मोह लेती है। अलग-अलग प्राकृतिक नजारों के बीच बने ये एयरपोर्ट यात्रा को मंजिल तक पहुंचने से पहले ही खास बना देते हैं। कई जगहों पर तो लैंडिंग इतनी खूबसूरत होती है कि लगता है, घूमने का मजा एयरपोर्ट से ही शुरू हो गया।

Roopali Sharmaअपडेटेड Aug 19, 2026 पर 11:49 AM
लैंडिंग के वक्त नहीं हटेगी खिड़की से नजर! भारत के इन एयरपोर्ट पर दिखते हैं शानदार नजारे

फ्लाइट से सफर करने पर जब लैंडिंग टाइम आता है तो फ्लाइट के धीरे-धीरे नीचे उतरने पर जब खिड़की से बाहर देखते हैं, सामने बादलों के बीच ऊंचे पहाड़, दूर तक फैला नीला पानी या हरी-भरी वादियां नजर आने लगती हैं। ऐसे खूबसूरत नजारे देखकर लैंडिंग का समय भी सफर का खास हिस्सा बन जाता है। इससे मंजिल पर पहुंचने से पहले ही आपको उस जगह की खूबसूरती का अंदाजा हो जाता है।

भारत में कई एयरपोर्ट ऐसी शानदार जगहों पर बने हैं, जहां विमान से उतरते समय आसपास का नजारा आपका ध्यान खींच लेता है। कहीं चारों तरफ पहाड़ दिखाई देते हैं, तो कहीं समुद्र, नदियां, घाटियां और हरियाली नजर आती है। इन एयरपोर्ट पर लैंडिंग सिर्फ एक जगह पहुंचने का जरिया नहीं, बल्कि अपने आप में एक खूबसूरत एक्सपीरियंस बन जाती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें